किस भारतीय ब्रांड का कपड़ा पहनकर Met Gala पहुंचे इंस्टाग्राम के CEO Adam Mosseri? नाम हुआ वायरल

Instagram CEO Adam Mosseri Met Gala 2026 Look: मेट गाला 2026 इवेंट में इस बार कई बड़े-बड़े सेलेब्स ने एंट्री की और अपने फैशन से सभी का दिल जीत लिया. इसी बीच इंस्टाग्राम के सीईओ एडम मोसेरी का मेट गाला लुक काफी वायरल हो रहा है. इसमें वो इंडियन ब्रांड का कपड़ा पहने नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं इंस्टाग्राम के सीईओ ने किस ब्रांड का कपड़ा पहना?

adam mosseri (6)
1 / 7

विज्ञापन

इंस्टाग्राम के सीईओ का लुक वायरल

इंस्टाग्राम के सीईओ का लुक वायरल2 / 7

एडम मोसेरी मेट गाला 2026 में काले कढ़ाई वोले सूट में नजर आए. उनके डबल-ब्रेस्टेड काले रंग के सूट पर फूलों वाला डिजाइन देखने को मिला. जिसने इंस्टाग्राम के सीईओ के मेट गाला लुक में चार चांद लगा दिए.

विज्ञापन

एडम मोसेरी के आउटफिट ने खींचा ध्यान

एडम मोसेरी के आउटफिट ने खींचा ध्यान3 / 7

काले रंग के सूट के साथ एडम मोसेरी ने बेज रंग की फूलों वाली कढ़ाई की शर्ट कैरी की. इसके साथ-साथ एडम मोसेरी ने अपनी आंखों पर रंगीन चश्मा लगाया और पैरों में काले जूते पहनकर उन्होंने अपने मेट गाला लुक को कंप्लीट किया.

इंस्टाग्राम पर शेयर कीं फोटोज

इंस्टाग्राम पर शेयर कीं फोटोज4 / 7

इंस्टाग्राम पर एडम मोसेरी ने अपने लुक्स की फोटोज शेयर कर अपने लुक के बारे में बताया. उनके आउटफिट की खास बात ये थी कि उन्होंने भारतीय ब्रांड का सूट कैरी किया. एडम मोसेरी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस भारतीय ब्रांड का जिक्र किया.

विज्ञापन

एडम मोसेरी का खास कैप्शन

एडम मोसेरी का खास कैप्शन5 / 7

इंस्टाग्राम के सीईओ ने अपने पोस्ट में लिखा, 'कल रात के Met Gala में सिर्फ फाइनल लुक ही नहीं, बल्कि उसे बनाने की मेहनत और क्रिएटिव प्रोसेस को भी खास महत्व दिया गया. मैं दिल्ली के युवा डिजाइनर @kartikresearch का डिजाइन पहनकर बेहद खुश था. उनके कारीगरों ने इस खूबसूरत आउटफिट को हाथों से कढ़ाई कर तैयार किया है.'

कौन हैं फैशन डिजाइनर?

कौन हैं फैशन डिजाइनर?6 / 7

सोशल मीडिया पर जैसे ही एडम मोसेरी ने इंडियन ब्रांड का जिक्र किया, वैसे ही ये तेजी से वायरल हो गया. दरअसल एडम ने दिल्ली के फेमस डिजाइनर कार्तिक रिसर्च द्वारा डिजाइन किया गया आउटफिट कैरी किया.

विज्ञापन

कब हुई थी इस डिजाइन हाउस की शुरुआत?

कब हुई थी इस डिजाइन हाउस की शुरुआत?7 / 7

बता दें कार्तिक रिसर्च दिल्ली में स्थित एक आर्टिसनल डिजाइन हाउस है. इसके मालिक कार्तिक कुमरा हैं और उन्होंने अपने इस डिजाइन हाउस की शुरुआत साल 2021 में की थी और आज उनके डिजाइन्स इतने फेमस हो गए हैं कि इंस्टाग्राम के सीईओ ने उनके डिजाइन को मेट गाला में रिप्रेजेंट किया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन