क्या Netflix पर आएगा India's Got Latent का सीजन 2? Samay Raina ने दिया हिंट

India's Got Latent Season 2 Latest Update: समय रैना ने अपने शो ‘India’s Got Latent’ के सीजन 2 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. यह शो अब YouTube से हटकर इस OTT पर आएगा. इंस्टाग्राम पर उन्होंने इससे जुड़ा पोस्ट शेयर किया, जिससे फैंस के बीच एक्साइटमेंट सांतवे आसमान पर पहुंच गया.

indias got latent netflix release
1 / 7
indias got latent netflix release

समय रैना का शो India's Got Latent काफी मशहूर है. पिछले साल हुई भयंकर कंट्रोवर्सी के बाद एक बार फिर कॉमेडियन अपने शो के सीजन 2 के साथ वापिस आ रहे हैं. लेकिन अब इससे जुड़ा एक नया हिंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  

विज्ञापन

समय रैना से जुड़ी कंट्रोवर्सी

समय रैना से जुड़ी कंट्रोवर्सी2 / 7

समय रैना और रणवीर अल्लहाबादिया की कंट्रोवर्सी के बार फिर से उनका पुराना शो नए अवतार में वापिस आ रहा है. लेकिन इस बार यह शो YouTube पर नहीं बल्कि इस OTT प्लेटफॉर्म पर आ सकता है.

विज्ञापन

समय रैना का India's Got Latent

समय रैना का India's Got Latent3 / 7

समय रैना के शो 'India's Got Latent' में लोग अपनी कला को लेकर स्टेज पर उतरते हैं, जहां पर लोगों से कम्पटीशन करके मनी प्राइज जीतते हैं. लेकिन बीच में एक कंट्रोवर्सी की वजह से ये शो बंद हो गया. हालांकि, समय रैना ने अपने कमबैक वाले वीडियो पर शो के सीजन 2 का हिंट दिया था.

शो से जुड़ा नया अपडेट

शो से जुड़ा नया अपडेट4 / 7

कॉमेडियन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें शो के अंदर दिखने वाले बॉडीगार्ड को नींबू-मिर्च के साथ दिखाया गया. इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर Netflix कोलेबोरेशन में दिखा. इससे साफ होता है कि India's Got Latent का सीजन 2 इस बार YouTube पर नहीं बल्कि Netflix पर आने वाला है.

विज्ञापन

कैप्शन में लिखी खास बात

कैप्शन में लिखी खास बात5 / 7

इस पोस्ट के कैप्शन में Netflix ने फैंस से नींबू-मिर्ची कमेंट करने की गुजारिश की. उन्होंने लिखा कि 'सभी लोग कमेंट्स में नींबू-मिर्ची लिखें. क्योंकि हमें इसकी जरूर पड़ने वाली है.' इस मजेदार कमेंट पर फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. नींबू-मिर्ची के कई सारी इमोजी पूरे कमेंट बॉक्स में भर चुकी हैं.

पिछले साल हुई थी कंट्रोवर्सी

पिछले साल हुई थी कंट्रोवर्सी6 / 7

दरअसल, नेटफ्लिक्स ऐसा इसलिए कर रहा है, क्योंकि पिछले साल यह शो India's Got Latent एक जोक की वजह से काफी ज्यादा बड़ी मुसीबत में फंस गया था. रणवीर अल्लहाबादिया, अपूर्वा, आशीष चंचलानी के साथ समय रैना और उनके दोस्त बलराज सभी समाज के एक तबके के निशाने पर आ गए थे.

विज्ञापन

पुलिस केस के लेकर कोर्ट के चक्कर

पुलिस केस के लेकर कोर्ट के चक्कर7 / 7

समय रैना ने अपने कमबैक वाले वीडियो में इस दौरान हुईं सभी घटनाओं को खुलकर बताया. सुप्रीम कोर्ट से लेकर पुलिस सबके निशाने पर ये कॉमेडियन और इंफ्लुएंसर्स आ गए थे. हालांकि, अब सारी चीजें शांत हैं. अब समय रैना इस शो का सीजन 2 जल्द ही Netflix पर लाने वाले हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन