1 / 7
the nun 2. image credit- social media
Horror-Mystry Film: अगर आप भी हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं और कुछ ऐसा देखना चाहते हैं, जो डर का एहसास कराए, तो ये फिल्म आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है?
फिल्म द नन 2

2 / 7
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि हॉरर-मिस्ट्री फिल्म 'द नन 2' है, जो नेटफ्लिक्स पर 9वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.
दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स

3 / 7
फिल्म ने टॉप 10 में अपनी जगह बना रखी है और 9वें नंबर पर बनी हुई है. फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और यही वजह है कि फिल्म 9वें नंबर पर टॉप 10 ट्रेंड में है.
द नन का सीक्वल

4 / 7
ये फिल्म एक अमेरिकी गॉथिक अलौकिक हॉरर फिल्म है. यह फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग' यूनिवर्स की आठवीं किस्त और 2018 में आई 'द नन' का सीक्वल है, जिसके सीन बेहद डरावने हैं.
फिल्म की कहानी

5 / 7
फिल्म की कहानी 1956 के फ्रांस में शुरू होती है. एक पादरी की भयानक हत्या के बाद, बुराई धीरे-धीरे पूरे यूरोप में फैलने लगती है. इस खतरे को रोकने के लिए सिस्टर आइरीन को इस शैतानी शक्ति का सामना करने के लिए वापस बुलाया जाता है. उसे जल्द ही पता चलता है कि यह शैतान कोई और नहीं बल्कि 'द नन' (Valak) है, जिसने पहली फिल्म के अंत में मॉरिस (Jonas Bloquet) पर कब्जा कर लिया था.
आईएमडीबी रेटिंग

6 / 7
फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की अगर बात करें तो इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 5.6 की रेटिंग मिली है और इसे हॉरर शौकीन दर्शक ज्यादा पसंद करते हैं.
फिल्म की स्टारकास्ट

7 / 7
इस फिल्म में ताइसा फार्मिगा, जोनास ब्लोकेट, बोनी आरोन्स और स्टॉर्म रीड जैसे कलाकारों ने काम किया है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया है.