Hariyali Teej Song: हरियाली तीज आते ही याद आता है ये गाना, 15 साल से एक टीवी शो में हो रहा इस्तेमाल
Hariyali Teej 2026 Song: हरियाली तीज का एक फेमस गाना ऐसा है जो 15 सालों से फैंस का फेवरेट बना हुआ है. वहीं ये गाना किसी फिल्म का नहीं बल्कि 15 साल पुराने फेमस टीवी शो का है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस गाने की बात कर रहे हैं.

Hariyali Teej 2026 Song: भारत में हर साल हरियाली तीज का फेस्टिवल धूमधाम से मनाया जाता है. इस त्योहार पर महिलाएं अपने पति के लिए व्रत रखती हैं और तैयार होकर झूला झूलती हरियाली तीन के गानों पर झूमती हैं. इस त्योहार पर एक गाना ऐसा है जो हर साल सुनने को मिलता है और ये गाना किसी फिल्म नहीं बल्कि एक फेमस टीवी सीरियल का है. चलिए जानते हैं आखिर ये कौनसा गाना है.
15 साल पुराने टीवी शो का गाना
2 / 615 साल पुराने टीवी शो में भी हर साल हरियाली तीज के मौके पर इस गाने का इस्तेमाल किया जाता है. इस गाने को सुनते ही लोगों का दिल खुश हो जाता है. अब हरियाली तीज इस गाने के बिना अधूरी सी लगती है. हम जिस गाने के बात कर रहे हैं ये गाना 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का है.
क्या है गाने का नाम?
3 / 6स्टार प्लस के फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के इस गाने का नाम 'प्यार मिल जाए पिया का' है. 15 सालों से टीवी सीरियल में भी हर साल इस गाने का इस्तेमाल किया जाता है. वहीं इस गाने को सुनकर लगता है कि ये गाना हरियाली तीज के लिए ही स्पेशल बनाया गया है. सोशल मीडिया पर भी ये गाना काफी फेमस है.
सोशल मीडिया पर भी है वायरल
4 / 6'प्यार मिल जाए पिया का' गाने को लोग 15 सालों से सुनते आ रहे हैं और ये सबके दिलों पर छा चुका है. यहां तक कि अब तो इस गाने को शादियों में भी सुनने को मिलता है. खासकर महिलाओं में ये गाना काफी फेमस हो चुका है. सोशल मीडिया पर भी महिलाएं इस गाने पर रील्स बनाती हैं. इनमें से कुछ रील्स तो काफी वायरल भी हैं.
पहले किस पर फिल्माया गया था ये गाना?
5 / 6टीवी सीरियल के इस गाने का लीरिक्स भी काफी फेमस है और इसमें महिलाओं के दिल की फीलिंग्स भी झलक कर आती है. ये ही वजह है कि ये गाना इतना सुपरहिट हो चुका है. इस गाने को सबसे पहले टीवी शो में हिना खान और करण मेहरा पर फिल्माया गया था. वहीं अब ये इस शो के सभी सीजन्स में सुनने को मिल चुका है.
कब शुरू हुआ था शो?
6 / 6बता दें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को 12 जनवरी साल 2009 में रिलीज किया गया था. इस शो को फैंस ने खूब पसंद किया और इसके बाद इस शो के कई सीजन्स भी रिलीज किए गए. अब तक इस शो में हिना खान और करण मेहरा के साथ-साथ प्रणाली राठौड़, हर्षद चोपड़ा, समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित जैसे कलाकार काम कर चुके हैं.