Numerology: क्या है गुरू दत्त का मूलांक, जिसने उन्हें बनाया इतना शोहरतमंद, कम उम्र में ही अमर हो गया नाम

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास मूलांक दुनिया में कम समय के लिए आते हैं, लेकिन ऐसी छाप छोड़ जाते हैं, जो सदियों तक लोगों का याद रहता है.

Guru Dutt numerology analysis
1 / 8
Guru Dutt numerology analysis

ऐसे लोगों की लिस्ट में बॉलीवुड के मशहूर कलाकार गुरु दत्त का नाम भी शामिल है, जिन्होंने काफी कम समय में बड़ा इम्पैक्ट डाला है. आइए जानते हैं उनके मूलांक के बारे में.  

विज्ञापन

कौन हैं गुरु दत्त?

कौन हैं गुरु दत्त?2 / 8

गुरू दत्त हिंदी सिनेमा के महान फिल्मकार, अभिनेता और निर्देशक थे. उनकी फिल्में आज भी लोगों के दिल में जगह बनाए हुए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी सफलता और अमर नाम के पीछे Numerology का बड़ा हाथ था? आइए जानते हैं कैसे.

विज्ञापन

गुरु दत्त का जन्म

गुरु दत्त का जन्म3 / 8

गुरु दत्त का जन्म 9 जुलाई 1925 को हुआ था. Numerology के अनुसार उनका मूलांक 9 था. इसी मूलांक ने उन्हें इतना प्रतिभाशाली, जुनूनी और यादगार बनाया. यह मंगल से प्रभावित नंबर होता है. मंगल तेज और जोश से भरा हुआ ग्रह है.

मूलांक 9 का मतलब

मूलांक 9 का मतलब4 / 8

Numerology में मूलांक जन्म तारीख से निकाला जाता है. गुरू दत्त की जन्म तारीख 9 है, इसलिए उनका मूलांक भी 9 है. यह अंक मंगल ग्रह से जुड़ा होता है. मूलांक 9 वाले लोग ऊर्जा से भरे, साहसी और रचनात्मक होते हैं. वे अपनी कला के लिए पूरी तरह समर्पित रहते हैं. गुरू दत्त में भी यही गुण दिखते थे.

विज्ञापन

गुरू दत्त की प्रतिभा

गुरू दत्त की प्रतिभा 5 / 8

मूलांक 9 वाले लोग अपनी भावनाओं को गहराई से व्यक्त करते हैं. गुरू दत्त की फिल्में जैसे प्यासा, कागज के फूल और साहिब बीबी और गुलाम इसी गहराई को दिखाती हैं. वे दर्द, प्यार और समाज की सच्चाई को स्क्रीन पर उतारते थे. उनकी फिल्मों में संगीत, रोशनी और कहानी का कमाल का मेल था.

कम उम्र में अमर नाम

कम उम्र में अमर नाम6 / 8

गुरू दत्त मात्र 39 साल की उम्र में इस दुनिया से चले गए, लेकिन उनके काम ने उन्हें अमर बना दिया. मूलांक 9 वाले लोग अक्सर भावुक और संघर्षशील होते हैं. उनके जीवन में सफलता के साथ दर्द भी आता है. गुरू दत्त का जीवन भी इसी तरह था. उनकी फिल्में आज भी नई पीढ़ी को प्रेरणा देती हैं.

विज्ञापन

मूलांक 9 की खासियतें

मूलांक 9 की खासियतें7 / 8

ये लोग निडर होते हैं और नई चीजें आजमाते हैं. इसके अलावा कला, संगीत और लेखन में निपुण होते हैं. दूसरों के दर्द को समझते हैं. एक बार लक्ष्य तय करने के बाद पूरी ताकत लगाते हैं. गुरू दत्त का मूलांक 9 उन्हें शौहरतमंद और अमर दोनों बनाता है.

Disclaimer

Disclaimer8 / 8

यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन