आप भी ओटीटी पर देखने के लिए कोई बढ़िया सीरीज तलाश रहे हैं, जिसमें रोमांच के साथ सस्पेंस का तगड़ा कॉम्बिनेशन भी देखने को मिले, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी ही सीरीज लेकर आए हैं. इस सीरीज को 7 एपिसोड के साथ नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है. इस सीरीज को 'द फैमिली मैन' और 'फर्जी' जैसी सुपरहिट सीरीज बनाने वाले डायरेक्टर के द्वारा डायरेक्ट किया गया है. चलिए जानते हैं इस सीरीज के बारे में.
गन्स एंड गुलाब्स सीरीज

2 / 5
हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि ''गन्स एंड गुलाब्स' है. इस सीरीज की कहानी दो बड़े आपराधिक गिरोहों के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. इस सीरीज में आपको अफीम के अवैध कारोबार देखने को मिलने वाला है. सीरीज में राजकुमार राव ने अहम किरदार निभाया है, जो अपनी मर्जी के खिलाफ इस आपराधिक गिरोहों का हिस्सी बन जाता है.
गन्स एंड गुलाब्स सीरीज ओटीटी

3 / 5
इस सीरीज में आपको एक बार फिर बॉलीवुड सुपरस्टार राजकुमार राव ने यह साबित कर दिया है कि देसीपन से भरे किरदारों में उनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता है. इस सीरीज में आपको राजकुमार राव के मैकेनिक से गैंगस्टर बनने के पूरे सफर को दिखाता है, जो आपको स्क्रीन से नजरें नहीं हटाने देता है. वहीं इस सीरीज में साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान ने एक सख्त और ईमानदार पुलिस ऑफिसर का किरदार प्ले किया है.
गन्स एंड गुलाब्स सीरीज कहां देखें

4 / 5
आपको बता दें कि इस सीरीज में सबसे ज्यादा एक्टर गुलशन देवैया के किरदार की तारीफ की जा रही है. इस सीरीज में उनका लुक काफी शानदार लग रहा है, जैसे- '4 कट आत्माराम'. लंबे बाल में उनका लुक पुराने जमाने को बढ़िया तरीके से परिभाषित कर रहा है.
गन्स एंड गुलाब्स सीरीज IMDb रेटिंग

5 / 5
अगर आप इन दिनों ओटीटी पर देखने के लिए कोई बढ़िया सीरीज तलाश रहे हैं, तो 'गन्स एंड गुलाब्स' सीरीज आपके लिए बेस्ट होने वाली है. इस सीरीज की कहानी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आने वाली है. राजकुमार राव की इस सीरीज को IMDb पर 7.7 की रेटिंग मिली है. यह सीरीज आपको अंत तक बांधकर रखती है. आप इसे एक दिन पूरा कर सकते हैं. दरअसल इस सीरीज को 7 एपिसोड के साथ रिलीज किया गया है.