भंसाली संग फिल्मों में काम कर कमाया नाम, 'आत्माराम' ने बनाया OTT स्टार; पहचाना कौन?

बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपने टैलेंट से इंडस्ट्री में पहचान बनाई और आज ये सितारे ऑडियंस के फेवरेट हैं. आज हम एक ऐसे ही सितारे की बात करने जा रहे हैं जो संजय लीला भंसाली के साथ भी काम कर ऑडियंस का दिल जीत चुके हैं. वहीं 'आत्माराम' बनकर ये सितारा OTT स्टार बन गया था. चलिए जानते हैं हम किस सितारे की बात कर रहे हैं?

Gulshan devaiah
1 / 7

विज्ञापन

कौन है ये सितारा?

कौन है ये सितारा?2 / 7

हम जिस सितारे की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि गुलशन देवैया हैं. गुलशन ने अपने करियर की शुरुआत 'दिल ने जिसे अपना कहा' फिल्म में छोटे सा किरदार निभाकर की थी. हालांकि इस रोल से उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिल सकी.

विज्ञापन

इन फिल्मों में किया काम

इन फिल्मों में किया काम3 / 7

वहीं गुलशन ने अपने डेब्यू के बाद 'दैट गर्ल इन येलो बूट्स', 'दम मारो दम', 'शैतान', 'हेट स्टोरी', 'हंटर' और 'जुनूनियत' जैसी फिल्मों में काम कर ऑडियंस की नजरों में पहचान बनाई.

एक फिल्म ने दिलाई पहचान

एक फिल्म ने दिलाई पहचान4 / 7

गुलशन देवैया को असली पहचान तब मिली जब वो साल 2013 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में नजर आए. इस फिल्म में गुलशन के किरदार को काफी पसंद किया गया था.

विज्ञापन

इन फिल्मों ने छोड़ी अनोखी छाप

इन फिल्मों ने छोड़ी अनोखी छाप5 / 7

संजय लीला भंसाली की फिल्म ने गुलशन को स्टार बना दिया. वहीं एक्टर 'बधाई दो', 'उलझ' और 'कांतारा चैप्टर 1' में भी अहम भूमिका निभाकर ऑडियंस के दिलों में अपनी एक्टिंग की एक अनोखी छाप छोड़ चुके हैं.

एक किरदार से बने ओटीटी स्टार

एक किरदार से बने ओटीटी स्टार 6 / 7

गुलशन देवैया उन कलाकारों की लिस्ट में शामिल हैं जो फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी की सीरीज में भी तहलका मचा चुके हैं. साल 2023 में आई 'गन्स एंड गुलाब्स' में गुलशन देवैया ने आत्माराम का किरदार निभाया था.

विज्ञापन

इन सीरीज में किया काम

इन सीरीज में किया काम7 / 7

'गन्स एंड गुलाब्स' में आत्माराम का किरदार निभाकर गुलशन ओटीटी के भी सितारे बन गए. इस किरदार को फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं एक्टर 'दहाड', 'बैड कॉप्स' और 'परफेक्ट फैमिली' जैसी सीरीज में भी नजर आ चुके हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन