सिनेमाघरों में फ्लॉप, OTT पर आते ही छाई 2 घंटे की थ्रिलर फिल्म; Prime Video पर बनी टॉप ट्रेंडिंग

Prime Video Trending Movie: सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद 2 घंटे की फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होते ही ट्रेंडिंग बन गई है. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है. चलिए जानते हैं सस्पेंस से भरी इस फिल्म का नाम क्या है.

governor movie trending on prime video
1 / 6

Prime Video Trending Movie: प्राइम वीडियो पर 2 घंटे की थ्रिलर फिल्म ने आते ही तहलका मचा दिया है. सिनेमाघरों में ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी, लेकिन ओटीटी पर रिलीज होते ही फिल्म टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. इस फिल्म में आपको ट्विस्ट के साथ-साथ सस्पेंस से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्म

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 6

प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही इस फिल्म का नाम 'गर्वनर' है. मनोज बाजपेयी स्टारर इस फिल्म में आपको सस्पेंस और थ्रिलर से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म के सीन्स तेजी से वायरल हो रहे हैं. वहीं ये फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद भी ओटीटी पर रिलीज होते ही तहलका मचा रही है.

विज्ञापन

सिनेमाघरों में हुई फ्लॉप

सिनेमाघरों में हुई फ्लॉप3 / 6

2 घंटे की 'गर्वनर' फिल्म सिनेमाघरों में 12 जून को रिलीज हुई थी. वहीं इस फिल्म को सिनेमाघरों में ऑडियंस का प्यार नहीं मिल सका और इस पर फ्लॉप का टैग लग गया. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने महज 7.37 करोड़ की ही कमाई की. सिनेमाघरों में ये फिल्म कब आई और कब गई, ये ऑडियंस को पता ही नहीं चल सका.

ओटीटी पर बनी ट्रेंडिंग

ओटीटी पर बनी ट्रेंडिंग4 / 6

सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद अब इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है. रिलीज होते ही ये फिल्म प्राइम वीडियो की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है और ये ही वजह है कि ये इस वीकेंड ओटीटी की ट्रेंडिंग फिल्म बन गई है.

विज्ञापन

इन फिल्मों और सीरीज को छोड़ा पीछे

इन फिल्मों और सीरीज को छोड़ा पीछे5 / 6

प्राइम वीडियो पर रिलीज होते ही इस फिल्म ने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों और सीरीज को पीछे छोड़ दिया है. इनमें 'लव ओह लव', 'वधंधी: द मिस्ट्री ऑफ मणि', 'ओह सुकुमारी', 'नागबन्धम' और 'रक्तांचल सीजन 3' जैसी फिल्में और सीरीज शामिल हैं. हालांकि 'आदर्श बाल विद्यालय' अभी भी 'गर्वनर' से आगे है और ये सीरीज पहले नंबर पर छाई हुई है.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट6 / 6

'गर्वनर' फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो मनोज बाजपेयी के साथ-साथ इस फिल्म में अदा शर्मा और नौशाद मोहम्मद कुंजू भी लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.6 है. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन