आकांक्षा चमोला संग तलाक के बाद, मां-बाप संग नए घर में शिफ्ट हुए गौरव खन्ना? कराया पूरा होम-टूर

Gaurav Khanna New Home Tour: बिग बॉस फेम गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला इन दिनों तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. इसी बीच कानपुर में गौरव के अपने मां-पिता संग शिफ्ट होने की खबर ने बाजार गर्मा दिया है. आइए जानते हैं.

gaurav khanna new home tour
1 / 6
gaurav khanna new home tour

आकांक्षा चमोला द्वारा रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' के प्रीमियर गौरव संग तलाक के खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया. इसी बीच अब गौरव खन्ना का एक होम-टूर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गौरव अपने नए घर को दिखा रहे हैं.    

विज्ञापन

गौरव और आकांक्षा का तलाक

गौरव और आकांक्षा का तलाक2 / 6

आकांक्षा चमोला ने रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' के प्रीमियर में गौरव खन्ना और अपने तलाक की बात से फैंस को हैरान कर दिया. उन्होंने तलाक की वजह कम्पैटिबिलिटी और फ्यूचर अलग होना बताया. इन दिनों आकांक्षा इस शो में नजर आते हुए सुर्खियों में लगातार छाई हुई हैं.

विज्ञापन

गौरव का नया घर

 गौरव का नया घर3 / 6

तलाक से जुड़ी इन सुर्खियों के बीच गौरव का अभी तक इस मसले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने होमटाउन कानपुर में एक आलीशान नए घर का होम-टूर देते हुए नजर आ रहे हैं.

यूट्यूब चैनल पर कराया होम-टूर

 यूट्यूब चैनल पर कराया होम-टूर4 / 6

उन्होंने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक इमोशनल व्लॉग शेयर करते हुए अपने इस नए आशियाने का पूरा होम-टूर (Home Tour) कराया है, जिसमें वे अपने माता-पिता के साथ शिफ्ट होते नजर आ रहे हैं. गौरव खन्ना ने अपने व्लॉग का टाइटल "Shifted To Our New Home🏠" रखा. उन्होंने बताया कि यह नया घर उन्होंने अपनी मासी और भाई-भाभी के घर के ठीक सामने बनवाया है ताकि उनके माता-पिता को पूरा फैमिली सपोर्ट मिल सके.

विज्ञापन

गौरव खन्ना के नए घर का होम टूर

 गौरव खन्ना के नए घर का होम टूर5 / 6

उन्होंने वीडियो में घर का शानदार दृश्य दिखाया है. जैसे कि घर का लिविंग एरिया बेहद बड़ा, हवादार और मॉडर्न है. इसमें न्यूट्रल कलर स्कीम, खूबसूरत लाइटिंग, आलीशान सोफे और बड़ी खिड़कियां हैं जो प्राकृतिक रोशनी को अंदर आने देती हैं. इसके अलावा मनोरंजन के लिए घर में एक स्पेशल होम थिएटर रूम डिजाइन किया गया है, जिसमें एक बड़ी स्क्रीन, बेहद आरामदायक रिक्लाइनर चेयर्स और कोजी एंबियंट लाइटिंग लगाई गई है.

हाई-टेक ओपन किचन

हाई-टेक ओपन किचन6 / 6

घर में व्हाइट-थीम रखी गई है. वहीं किचन बड़ा और आलीशान रखा गया है. डिजाइन की बात करें तो किचन में सेंसर बेस्ट चिमनी से लेकर इन बिल्ट ओवन तक सभी आधुनिक चीजें मौजूद हैं. इसके अलावा घर में एक सुंदर और शांत मंदिर भी दिया गया है, जिसे बेहद पारंपरिक तरीके से बनाया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन