'हंसाने की मशीन' है 32 साल पुराना ये कॉमेडी शो, जिसे मिली 8.8 IMDb रेटिंग, आज भी OTT पर कायम है इसका जलवा
Courteney Cox Friends Show: अगर आप किसी कॉमेडी शो की तलाश में हैं, तो 1994 में आई इस सिटकॉम ड्रामा सीरीज को अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. इसका हर एक कैरेक्टर आपको खूब हंसाएगा.

हंसाने की मशीन जैसा मजेदार टैग इस कॉमेडी शो के लिए एकदम परफेक्ट है. क्योंकि इसमें आपको हर एपिसोड में मजेदार कहानी के साथ कॉमेडी का भरपूर डोज मिलेगा. इसे 8.8 जैसी हाई IMDb रेटिंग मिली है.
कौन सा है ये कॉमेडी शो?
2 / 7इस 32 साल पुराने कॉमेडी शो का नाम है 'फ्रेंड्स' (Friends), जो सिर्फ अमेरिका में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फेमस है. आज भी इसे कई सारे लोग लगातार देखना पसंद करते हैं.
मोनिका गैलर का 62 बर्थडे
3 / 7बता दें कि इस टीवी शो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस Courteney Cox का आज जन्मदिन है. उन्होंने इस सीरीज में Monica Geller का किरदार निभाया है.
OTT पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो
4 / 7इस कॉमेडी शो को OTT पर सबसे ज्यादा देखा जाता है. लोग आज भी खाना बनाते या खाते टाइम इस टीवी शो को फोन में लगाकर घंटों देखना पसंद करते हैं.
32 साल पुराना जलवा कायम
5 / 7IMDb पर 10 में से 8.8 की रेटिंग के साथ इसे इतिहास के सबसे बेहतरीन कॉमेडी शोज़ में गिना जाता है. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं. इसका पहला एपिसोड 22 सितंबर 1994 को टेलीकास्ट हुआ था, और तब से लेकर आज तक (लगभग 32 वर्षों से) इसकी दीवानगी कम नहीं हुई है.
रेचल ग्रीन का रोल मिला
6 / 7कई लोग नहीं जानते होंगे कि Courteney Cox को इस सीरीज के लिए सबसे पहले रेचल ग्रीन का किरदार निभाने के लिए मिला. मगर उन्होंने खुद 'मोनिका गेलर' के स्ट्रॉन्ग और थोड़ा सनकी (OCD वाले) किरदार को निभाने की इच्छा जताई.
टीवी सीरीज के अन्य किरदार
7 / 7इस शो में मोनिका की बेस्ट फ्रेंड रेचल, रॉस, बॉयफ्रेंड चैंडलर, जॉय जैसे अन्य कालकार आपका खूब मनोरंजन करेंगे. अगर आपको कुछ मजेदार देखना है, तो यह टीवी शो आपके लिए ही बना है.



















