Alia Bhatt Vs Huma Qureshi: 3 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर होगा 'महायुद्ध'! Alpha और Baby Do Die Do के बीच कांटे की टक्कर

Alpha Vs Baby Do Die Do: 3 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश देखने को मिलने वाला है. इस शुक्रवार 2 बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं. बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट स्टारर 'अल्फा' और हुमा कुरैशी स्टार 'बेबी डू डाई डू' के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. अब फैंस के बीच दोनों फिल्मों को लेकर एक्साइटमेंट तेज हो गई है.

alpha baby do die box office clash
1 / 6

विज्ञापन

आलिया भट्ट की 'अल्फा'

आलिया भट्ट की 'अल्फा'2 / 6

आलिया भट्ट की एक्शन फिल्म 'अल्फा' की रिलीज का फैंस को लंबे समय से इंतजार था. वहीं अब 3 जुलाई 2026 को फाइनली फैंस का ये इंतजार खत्म होने जा रहा है. फिल्म में आलिया भट्ट फुल एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

एक्शन अवतार में दिखीं एक्ट्रेस

एक्शन अवतार में दिखीं एक्ट्रेस3 / 6

वहीं आलिया भट्ट के साथ-साथ फिल्म में शरवरी वाघ का भी एक्शन लुक देखने को मिलेगा. मेकर्स ने जब से फिल्म के टीजर को रिलीज किया था, तभी से फैंस के बीच एक्साइटमेंट तेज हो गई थी. सोशल मीडिया पर भी शरवरी वाघ और आलिया के लुक की खूब तारीफ भी हुईं.

हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू'

हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू'4 / 6

'अल्फा' के साथ थिएटर्स में हुमा कुरैशी की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'बेबी डू डाई डू' भी रिलीज होने जा रही है. दोनों फिल्मों में ही लीड रोल में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हसीनाएं ही नजर आ रही हैं. हुमा कुरैशी और आलिया भट्ट के बीच इस क्लैश को देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं.

विज्ञापन

हुमा का भी दिखेगा एक्शन अवतार

हुमा का भी दिखेगा एक्शन अवतार5 / 6

'बेबी डू डाई डू' हुमा कुरैशी एक मूक-बधिर हिटवुमन का किरदार निभा रही हैं. इस फिल्म में अंडरवर्ल्ड की दुनिया भी देखने को मिलेगी. वहीं हुमा कुरैशी ने फिल्म ट्रेलर से ही ऑडियंस का दिल जीत लिया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि हुमा कुरैशी फिल्म से ऑडियंस का दिल जीत पाती हैं या नहीं.

बॉक्स ऑफिस पर होगा हीरोइन Vs हीरोइन

बॉक्स ऑफिस पर होगा हीरोइन Vs हीरोइन6 / 6

बता दें फिल्म का क्लैश बॉक्स ऑफिस पर अक्सर ही देखने को मिलता है. लेकिन इस बार हीरोइन Vs हीरोइन देखने को मिलेगा. हुमा कुरैशी और आलिया भट्ट की फिल्मों के बीच इस महायुद्ध को देखना काफी दिलचस्प होने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन