19 जून को बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश! एक साथ रिलीज हो रहीं ये 6 फिल्में; देखें लिस्ट

Theatre Releases 19 June: थिएटर्स में 19 जून को महाक्लैश देखने को मिलने वाला है. इस फ्राइडे 1 या 2 नहीं, बल्कि 6 बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज होने जा रही हैं. इनमें आपको एक्शन और रोमांस से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. लिस्ट में शाहिद कपूर की फिल्म से लेकर सामंथा रुथ प्रभु तक की फिल्म शामिल है. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

Friday theatre releases 19 June
1 / 7

विज्ञापन

कॉकटेल 2

कॉकटेल 22 / 7

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की ये फिल्म इसी फ्राइडे यानी 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है और रोमांस के साथ-साथ ड्रामा से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन

टॉय स्टोरी 5

टॉय स्टोरी 53 / 7

फेमस एनिमेशन फ्रेंचाइजी 'टॉय स्टोरी' का 5वां पार्ट भी 19 जून को ही रिलीज हो रहा है. इस फिल्म में एक बार फिर बज और वुडी की दोस्ती दिखाई देगी. फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था.

चिन्ना चिन्ना आसाई

चिन्ना चिन्ना आसाई4 / 7

इंद्रन्स और मधु स्टारर इस फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म भी 19 जून को ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने खूब पसंद किया था.

विज्ञापन

मां इंटी बंगाराम

मां इंटी बंगाराम5 / 7

सामंथा रुथ प्रभु की अपकमिंग एक्शन-कॉमेडी फिल्म भी 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में आपको सामंथा एक्शन सीन्स करती नजर आ रही हैं. वहीं फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था.

दीवाना

दीवाना6 / 7

हर्षित रेड्डी स्टारर ये फिल्म भी 19 जून को ही थिएटर्स में रिलीज हो रही है. श्रीकांत संगीशेट्टी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस कूट-कूटकर भरा है. इस फिल्म में हर्षित रेड्डी के साथ-साथ स्मेहा मणिमेगालाई भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

बालन द बॉय

बालन द बॉय7 / 7

'मंजुम्मेल बॉयज' के डायरेक्टर चिदंबरम के डायरेक्शन में बनी 'बालन द बॉय' भी अपकमिंग फ्राइडे में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में ड्रामा और थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. सोशल मीडिया पर इस फिल्म का अलग की क्रेज देखने को मिल रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन