Friday OTT Releases: इस शुक्रवार OTT पर होगा एंटरटेनमेंट का धमाका! 4 सितंबर को रिलीज होंगी ये 5 फिल्में-सीरीज

Friday OTT Releases (4 September 2026): इस शुक्रवार 4 सितंबर को OTT पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इनमें आपको कॉमेडी के साथ-साथ एक्शन सीन्स भी देखने को मिलेंगे. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

Friday ott releases 4 September 2026
1 / 6
(Pic Credit- Instagram) फ्राइडे में रिलीज होने जा रहीं फिल्में और सीरीज

Friday OTT Releases (4 September 2026): इस शुक्रवार ओटीटी पर एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट होगा. नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर 6 फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों और सीरीज को आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी यूजर्स को इन फिल्मों और सीरीज की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

ग्रैंड टूर 1

ग्रैंड टूर 12 / 6

इस हॉलीवुड सीरीज का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज का नया वर्जन 4 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रहा है. फैंस को इस सीरीज के नए वर्जन का बेसब्री से इंतजार था, वहीं अब ये सीरीज फाइनली प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए तैयार है. इससे ये तो तय है कि रिलीज होते ही ये सीरीज प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो सकती है.

विज्ञापन

द कोर्ट

द कोर्ट3 / 6

योगालक्ष्मी स्टारर ये कोर्टरूम ड्रामा सीरीज भी इस शुक्रवार 4 सितंबर को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज को आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. वहीं इस सीरीज में योगालक्ष्मी के साथ-साथ वी.जयप्रकाश और अर्जुन स्याम गोपन भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. इस सीरीज में कोर्टरूम ड्रामा से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. इस सीरीज का टीजर भी फैंस को खूब पसंद आया था.

उन्मादम

उन्मादम4 / 6

क्राइम-थ्रिलर सीन्स से भरी ये फिल्म भी शुक्रवार यानी 4 सितंबर को OTT पर दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं. वहीं ये सीरीज 5 भाषाओं में रिलीज होने जा रही है. इसे आप मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में देख सकते हैं. किरण दास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कुंचाको बोबन और लिजोमोल जोस लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

धमाल 4

धमाल 45 / 6

अजय देवगन स्टारर ये कॉमेडी से भरी फिल्म भी ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को आप 4 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अयज देवगन के साथ-साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था.

जगमे संगीतम

जगमे संगीतम6 / 6

प्रकाश राज की ये सीरीज भी 4 सितंबर को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इसे आप प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं. सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें प्रकाश राज के साथ-साथ मधुबाला और मीका श्रीकांत लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं इस सीरीज में आपको म्यूजिकल ड्रामा देखने को मिलेगा. वीकेंड पर फैमिली के साथ बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन