Friday OTT Releases: इस शुक्रवार 25 सितंबर को मचेगा तहलका! OTT पर रिलीज होने जा रहीं ये 5 फिल्में-सीरीज

Friday OTT Releases (25 September): नेटफ्लिक्स से प्राइम वीडियो तक पर इस शुक्रवार 25 सितंबर को नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इनमें एक्शन और सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं लिस्ट में और किस-किसका नाम शामिल है.

Friday OTT Releases
1 / 6
इस शुक्रवार ओटीटी पर देखें ये फिल्में-सीरीज (Pic Credit- Instagram)

Friday OTT Releases (25 September): इस शुक्रवार 25 सितंबर को ओटीटी पर तहलका मचाने वाला है. नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर एक से बढ़कर एक नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इनमें आपको एक्शन, सस्पेंस और कॉमेडी से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्में परफेक्ट चॉइस हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

डोन्ट भी शाई

डोन्ट भी शाई2 / 6

आलिया भट्ट की प्रोड्यूसिंग की गई ये फिल्म भी आज यानी 25 सितंबर को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इसे आप प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इस फिल्म के लीड स्टार्स न्यू कमर्स हैं. इन सितारों की बात करें तो इनका नाम आरुषि बजाज, पीयूष खाती, अंश दुग्गल और बियांका अरोड़ा है. वहीं इनके साथ-साथ फिल्म में कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बसु और नेहा धूपिया भी मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन

बकैती 2

बकैती 23 / 6

जी5 की फेमस सीरीज 'बकैती' भी अपने दूसरे सीजन को लेकर ओटीटी पर लौट रही है. इस सीरीज का दूसरा सीजन आज ही यानी 25 सितंबर को जी5 पर रिलीज होने जा रहा है. इस सीरीज में राजेश तैलंग और शीबा चड्ढा लीड रोल में हैं. वहीं इस सीरीज में आपको फैमिली ड्रामा, कॉमेडी और इमोशन्स से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. इस सीरीज को आप अपनी फैमिली के साथ बिंज-वॉच कर सकते हैं.

हुंकार: द रोर

हुंकार: द रोर4 / 6

अनीत पड्डा और फातिमा सना शेख स्टारर ये सीरीज भी आज ही ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही है. इस सीरीज को आप जियोहॉटस्टार पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इस सीरीज में क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. फैंस को इस सीरीज का ट्रेलर भी खूब पसंद आया था. इसमें अनीत पड्डा और फातिमा सना शेख के साथ-साथ मोहम्मद जीशान अय्यूब, अर्जुन माथुर, रघुवीर यादव और राम कपूर लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

मैंगो पच्चा

मैंगो पच्चा5 / 6

'मैंगो पच्चा' साउथ फिल्म भी ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. वहीं ये फिल्म कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज होने जा रही है. इसके साथ ही फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें संचित संजीव, काजल कुंदर, मयूर पटेल और प्रशांत हिरेमठ लीड रोल में हैं. इस फिल्म को विवेका ने डायेरक्ट किया है.

टॉक्सिक

टॉक्सिक6 / 6

यश की 'टॉक्सिक' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भी रिलीज होने जा रही है. इसे आप आज से यानी 25 सितंबर से जी5 पर देख सकते हैं. वहीं इस फिल्म में यश का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है. यश के साथ-साथ फिल्म में 5 एक्ट्रेस लीड रोल में हैं. इनमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन