Friday OTT Releases: 24 जुलाई को होगा एंटरटेनमेंट का धमाका! OTT पर रिलीज हो रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज

नेटफ्लिक्स पर नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इन्हें आप वीकेंड बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी इन सीरीज का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है.

Friday ott releases.jpg (2)
1 / 8

Friday OTT Releases 24 July 2026: इस शुक्रवार ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का लगने वाला है. 24 जुलाई को प्राइम वीडियो से नेटफ्लिक्स तक नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही है. इन फिल्मों और सीरीज में आपको कॉमेडी, एक्शन और थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज शामिल हैं.  

विज्ञापन

आदर्श बाल विद्यालय

आदर्श बाल विद्यालय2 / 8

के के मेनन स्टारर ये सीरीज भी इस शुक्रवार ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज में आपको कॉमेडी से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. इस सीरीज की कहानी सरकारी स्कूल के इर्द-गिर्द घूमती है. वहीं इसमें के के मेनन के साथ-साथ अर्चना पूरन सिंह भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

मुसाफिर कैफे

मुसाफिर कैफे3 / 8

विक्रांत मैसी और महिमा मकवाना स्टारर ये फिल्म भी कल यानी 24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. इसमें ऑडियंस को रोमांस से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. इसमें विक्रांत मैसी और महिमा मकवाना के साथ-साथ वेदिका पिंटो भी लीड रोल में हैं.

द ट्रूथर्स

द ट्रूथर्स4 / 8

ये थ्रिलर फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. रोजर गुआल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. इसमें जोस कोरोना, डोनोएमी डुलौ और फैनी गौटियर जैसे सितारे लीड रोल में हैं. ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है.

विज्ञापन

द डिंक

द डिंक5 / 8

1 घंटा 42 मिनट की इस फिल्म में आपको कॉमेडी और स्पोर्ट्स के सीन्स देखने को मिलेंगे. जोश ग्रीनबाम के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जेक जॉनसन, मैरी स्टीनबर्गेन, आरोन चेन, बेन स्टिलर और एड हैरिस भी लीड रोल में हैं. इसे आप एप्पल टीवी पर देख सकते हैं.

72 आवर्स

72 आवर्स6 / 8

ये कॉमेडी फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर 24 जुलाई को रिलीज होने जा रही है. टिम स्टोरी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जॉन डेविस, जॉन हुरविट्ज, हेडन श्लॉसबर्ग, जोश हील्ड, केविन हार्ट, ल्यूक केली-क्लाइन, ब्रायन स्माइली और विल पैकर भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

पल्लीचट्टांबी

पल्लीचट्टांबी7 / 8

डिजो जोस एंटनी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में एक्शन और ड्रामा सीन्स भी देखने को मिलेंगे. इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं. वहीं इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें टोविनो थॉमस और कायादु लोहार लीड रोल में हैं.

स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द यूनिवर्स

स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द यूनिवर्स 8 / 8

ये साई-फाई सीरीज भी इस शुक्रवार यानी 24 जुलाई को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है. सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें केविन सुस्मान, ब्रायन पोसेन, लॉरेन लैपकुस और जॉन रॉस बोवी लीड रोल में हैं. इसमें भी ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन