Friday OTT Releases: इस शुक्रवार 21 अगस्त को OTT पर होगा धमाका! रिलीज हो रहीं ये 5 फिल्में-सीरीज

Friday OTT Releases (21 August): ओटीटी पर इस शुक्रवार 21 अगस्त को नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इनमें अक्षय कुमार की फिल्म से लेकर थलपति विजय की फिल्म तक शामिल है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है.

Friday ott releases 21 august 2026
1 / 6
credit: AI News24

Friday OTT Releases (21 August): ओटीटी पर इस शुक्रवार एंटरटेनमेंट का धमाका होने जा रहा है. नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों और सीरीज में आपको एक्शन, थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. फैंस को इन फिल्मों और सीरीज की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था.  

विज्ञापन

क्लीन अप कंपनी

क्लीन अप कंपनी2 / 6

रवि किशन स्टारर ये क्राइम थ्रिलर सीरीज 21 अगस्त को प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज में रवि किशन के साथ-साथ विशाल जेठवा, अमेय वाघ और अजितेश गुप्ता लीड रोल में हैं. वहीं इन सितारों के साथ-साथ सीरीज में जिशु सेनगुप्ता, सास्वता चटर्जी और तुहिना दास भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

जन नायकन

जन नायकन3 / 6

थलपति विजय की ये एक्शन फिल्म भी इस शुक्रवार 21 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को आप जी5 पर बिंज वॉच कर सकते हैं. वहीं फिलहाल ये फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में ही रिलीज हो रही है. हिंदी में इस फिल्म को बाद में रिलीज किया जाएगा. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें थलपति विजय के साथ-साथ पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, बॉबी देओल और प्रकाश राज लीड रोल में हैं.

प्यार प्रेमा कल्याणम

प्यार प्रेमा कल्याणम4 / 6

सानवी मेघना और एलन की ये फिल्म भी ओटीटी पर तहलका मचाने के लिए तैयार है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 21 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. वहीं इस फिल्म में रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी के सीन्स भी देखने को मिलेंगे. फिल्म में सानवी मेघना और एलन के साथ-साथ राधिका सरथकुमार, योगी बाबू, एमएस भास्कर और गीता कैलाशम लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

चेन्नई लव स्टोरी

चेन्नई लव स्टोरी5 / 6

ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म भी शुक्रवार यानी 21 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में किरण अब्बावरम और श्री गौरी प्रिया लीड रोल में हैं. वहीं इनके साथ-साथ फिल्म में देवेंद्र पटेल और पवन मोंगा भी मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का भी फैंस को लंबे समय से इंतजार था.

वेलकम टू द जंगल

वेलकम टू द जंगल6 / 6

अक्षय कुमार की ये मल्टीस्टारर फिल्म भी ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर 21 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया था. वहीं इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, जैकलीन फर्नांडिस और दिशा पाटनीद जैसे सितारे शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन