Friday OTT Releases: 19 जून को OTT पर रिलीज हो रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज, थ्रिलर-ड्रामा और कॉमेडी का लगेगा तड़का!

Friday OTT Releases (19 June): इस शुक्रवार OTT पर एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट होगा. 19 जून को 1 या 2 नहीं बल्कि 7 बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इनमें आपको थ्रिलर और ड्रामा के साथ-साथ कॉमेडी का भी भरपूर डोज मिलेगा. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है?

Friday ott releases 19 June 2026
1 / 8

विज्ञापन

ओएसिस

ओएसिस2 / 8

8 एपिसोड्स की ये मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज 19 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. वहीं सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें एना गार्सेस, टॉमी अगुइलेरा और विक्टोरिया कांटच लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

सेव द टाइगर्स 3

सेव द टाइगर्स 33 / 8

'सेव द टाइगर्स 3' भी इस शुक्रवार को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज को आप 19 जून से जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. श्रीराम एरागम के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में प्रियदर्शी पुलिकोंडा, अभिनव गोमतम, कृष्णा चैतन्य और देवयानी शर्मा लीड रोल में हैं.

ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2

ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 24 / 8

जियोहॉटस्टार की फेमस सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' का दूसरा सीजन 19 जून को रिलीज होने जा रहा है. फैंस को इस सीरीज का लंबे समय से इंतजार है. वहीं सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें संचिता बासु और धवल ठाकुर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.

विज्ञापन

वॉयसमेल्स फॉर इसाबेल

वॉयसमेल्स फॉर इसाबेल5 / 8

ये अमेरिकन रोमांटिक फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को भी आप 19 जून से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें जोई ड्यूच, निक रॉबिन्सन, सियारा ब्रावो, लुकास गेज, हैरी शुम जूनियर और निक ऑफरमैन लीड रोल में हैं.

अथिराडी

अथिराडी6 / 8

अरुण अनिरुधन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म भी 19 जून को जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो रही है. सिनेमाघरों में भी ये फिल्म तहलका मचा चुकी है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें टोविनो थॉमस और बेसिल जोसेफ लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

हसबैंड्स इन एक्शन

हसबैंड्स इन एक्शन7 / 8

ये एक्शन और कॉमेडी फिल्म भी इस शुक्रवार ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्म के सितारों की बात करें तो इसमें जिन सेओन-क्यू, गोंग म्युंग, और कांग हान-ना मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.

शुगर सीजन 2

शुगर सीजन 28 / 8

इस फेमस सीरीज का दूसरा सीजन भी शुक्रवार यानी 19 जून को रिलीज होने जा रहा है. इसके दूसरे सीजन को आप एप्पल टीवी पर देख सकते हैं. इस सीरीज में कॉलिन फैरेल लीड रोल में हैं. वहीं उनके साथ-साथ सीरीज में रेमंड ली, टोनी डाल्टन और साशा काले मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन