Friday OTT Releases: इस शुक्रवार OTT पर जमेगा मनोरंजन का रंग, 18 सितंबर को रिलीज हो रहीं ये 6 फिल्में-सीरीज

Friday OTT Releases (18 September): नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर 6 नई-नई फिल्में और सीरीज दस्तक देने जा रही हैं. इन फिल्मों और सीरीज की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. चलिए जानते हैं ये सीरीज और फिल्में कब और कहां देख सकते हैं.

Friday ott releases 18 September
1 / 7
इस शुक्रवार ओटीटी पर तहलका मचाने आ रहीं ये फिल्में-सीरीज (Pic Credit- IMDb)

Friday OTT Releases (18 September): इस शुक्रवार ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला लगने वाला है. नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इनमें सस्पेंस, कॉमेडी और एक्शन का डबल डोज मिलेगा. सोशल मीडिया पर फैंस इन फिल्मों और सीरीज के लिए अपनी एक्साइटमेंट दिखा रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

लस्ट स्टोरीज 3

लस्ट स्टोरीज 32 / 7

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ स्टारर 'लस्ट स्टोरीज 3' भी नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रही है. इसे आप इस शुक्रवार 18 सितंबर को ओटीटी पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ के साथ-साथ राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदन, अली फजल, अभिषेक बनर्जी, गुरफतेह पीरजादा और सना थम्पी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

थुडक्कम

थुडक्कम3 / 7

विस्मया मोहनलाल और आशीष जो एंटनी की ये फिल्म भी ओटीटी पर तहलका मचाने के लिए तैयार है. इस शुक्रवार 18 सितंबर को ये फिल्म भी ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इसे आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. फिल्म में विस्मया मोहनलाल और आशीष जो एंटनी के साथ-साथ साई कुमार और मनोज के. जयन भी लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म में मोहनलाल का भी कैमियो देखने को मिलेगा.

बेस्ट ऑफ द बेस्ट

बेस्ट ऑफ द बेस्ट4 / 7

2 दोस्तों पर बनी ये फिल्म भी इस शुक्रवार 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में डांस और कॉमेडी से भरे सीन्स ऑडियंस को देखने को मिलेंगे. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें जेनीना गावंकर, मैत्रेयी रामकृष्णन और चैनेल कुलार लीड रोल में हैं. इस फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने खूब पसंद भी किया और तभी से फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे.

विज्ञापन

द स्कैंडल

द स्कैंडल5 / 7

ये कोरियन सीरीज भी इस शुक्रवार ही ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही है. इस सीरीज में रोमांस के साथ-साथ ड्रामा से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. अगर आप वीकेंड पर किसी नए जॉनर की तलाश में हैं तो इस सीरीज को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. वीकेंड पर घर बैठे देखने के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है.

कट्टलन

कट्टलन6 / 7

एंटनी वर्गीज की ये एक्शन फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में एक्शन के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. इस फिल्म की कहानी को पॉल जॉर्ज ने लिखा है और खास बात ये है कि जॉर्ज ने ही इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया है. फिल्म में एंटनी वर्गीज के साथ-साथ दुशारा विजयन, पार्थ तिवारी और लोकेश कनगराज लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

पापा यार

पापा यार7 / 7

स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान अपना स्पेशल स्टैंड-अप 'पापा यार' लेकर आ रहे हैं. जब से जाकिर ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका पोस्टर रिलीज किया था, तभी से फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था. वहीं अब फाइनली ये स्टैंड-अप 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहा है. इसमें जाकिर खान अपने लाइफ से जुड़े पुराने किस्से को फनी अंदाज में सुनाते नजर आएंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन