Harry Potter फिल्मों में किया काम, मगर बॉलीवुड में ठप्प हुआ करियर, अब क्रिकेटर की बीवी बनकर जी रही लग्जरी लाइफस्टाइल

Hazel Keech Career: क्या आप जानते हैं कि Harry Potter फिल्मों में इस भारतीय क्रिकेटर की पत्नी ने काम किया था. उसके बाद बॉलीवुड में कदम रखा, जिसके बाद यहां उनका करियर ठप्प हो गया. लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने भारत के बड़े क्रिकेटर संग शादी कर ली है.

hazel keech luxury life
1 / 7
hazel keech luxury life

Hazel Keech Career: क्या आप जानते हैं कि Harry Potter फिल्मों में इस भारतीय क्रिकेटर की पत्नी ने काम किया था. उसके बाद बॉलीवुड में कदम रखा, जिसके बाद यहां उनका करियर ठप्प हो गया. लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने भारत के बड़े क्रिकेटर संग शादी कर ली है.  

विज्ञापन

युवराज सिंह की पत्नी

 युवराज सिंह की पत्नी2 / 7

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को कौन नहीं जानता? उनकी पत्नी हेजल कीच ने हैरी पॉटर फिल्मों में काम किया है. आइए जानते हैं उनके करियर और जीवन से जुड़े कुछ खास किस्सों के बारे में. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

हैरी पॉटर फिल्मों में किया काम

हैरी पॉटर फिल्मों में किया काम3 / 7

हेजर कीच ने 'हैरी पॉटर' सीरीज की तीन फिल्मों- 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन', 'हैरी पॉटर एंड द चैंबर ऑफ सीक्रेट्स' और 'हैरी पॉटर एंड द प्रिजनर ऑफ अज़काबान' में एक हॉगवर्ट्स छात्रा (एक्स्ट्रा) के रूप में काम किया था. उन्होंने खुलासा किया कि वह एक दृश्य में हैरी पॉटर के पास ही खड़ी थीं. (Credit- Pinterest)

बॉलीवुड में बनाया करियर

बॉलीवुड में बनाया करियर4 / 7

इसके बात हेजल बॉलीवुड चली आईं. उन्होंने 2011 में सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म बॉडीगार्ड में करीना की सहेली 'माया' का रोल किया था, जिसके बाद उन्हें काफी सफलता मिली. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

बॉलीवुड में करियर हुआ ठप्प

बॉलीवुड में करियर हुआ ठप्प5 / 7

कुछ छोटे मोटे रोल्स के बाद हेजल को कोई अच्छा काम नहीं मिला. हालांकि उन्होंने कई डांस नंबर और टीवी शोज (जैसे 'बिग बॉस 7') में भी हिस्सा लिया, लेकिन उन्हें वैसी सफलता नहीं मिली जैसी उम्मीद थी. (Credit- Pinterest)

युवराज सिंह से शादी

युवराज सिंह से शादी6 / 7

बॉलीवुड में करियर बहुत आगे न बढ़ने के बाद, हेज़ल ने 30 नवंबर 2016 को क्रिकेटर युवराज सिंह से शादी कर ली. शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

हेजल की लग्जरी लाइफस्टाइल

 हेजल की लग्जरी लाइफस्टाइल7 / 7

अब हेजल अपने पति युवराज के साथ 2 बच्चों की मां हैं. वे बेहद लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं और अपना पूरा समय परिवार के साथ बिताती हैं. वर्तमान में वे एक थैरेपिस्ट के रूप में खुद को प्रशिक्षित कर रही हैं. (Credit- Pinterest)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन