कौन हैं पहलाज निहालानी के बेटे चिराग-विशाल? एक ने अक्षय कुमार संग किया काम, तो दूसरे का ऑस्कर विनिंग फिल्म से कनेक्शन

Pahlaj Nihalani Sons Chirag and Vishal: पहलाज निहलानी के बेटे चिराग और विशाल दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में काफी सक्रिय रहते हैं. इन दोनों ने ही पिता की तरह निर्माता के रूप में काम किया है. आइए जानते हैं इनके बारे में.

pahlaj nihalani sons
1 / 8
pahlaj nihalani sons

Pahlaj Nihalani Sons Chirag and Vishal: पहलाज निहलानी के बेटे चिराग और विशाल दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में काफी सक्रिय रहते हैं. इन दोनों ने ही पिता की तरह निर्माता के रूप में काम किया है. आइए जानते हैं इनके बारे में.  

विज्ञापन

पहलाज निहलानी का निधन

पहलाज निहलानी का निधन2 / 8

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष Pahlaj Nihalani का आज निधन हो गया. लिवर संबंधी गंभीर बीमारी से लंबे समय से जूझते हुए उन्होंने 4 जून को आखिरी सांस ली.

विज्ञापन

पहलाज की सफल फिल्में

पहलाज की सफल फिल्में3 / 8

पहलाज ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी. 'आंखें' और 'अंदाज' जैसी फिल्मों ने पहलाज को बॉलीवुड में बड़ी पहचान दी. बता दें कि उनके बेटे विशाल और चिराग भी सिनेमा की दुनिया में बड़ा नाम कमा रहे हैं.

दोनों बेटों ने किया नाम रोशन

दोनों बेटों ने किया नाम रोशन4 / 8

पहलाज के बेटे Vishal Nihalani ने 2003 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म Talaash: The Hunt Begins... में बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर (Executive Producer) काम किया. वहीं दूसरा बेटा चिराग भी कहीं पीछे नहीं रहा.

विज्ञापन

चिराग निहलानी की फिल्में

चिराग निहलानी की फिल्में5 / 8

पहलाज के दूसरे चिराग ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित फिल्म Slumdog Millionaire में काम किया था. इस फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. उन्होंने इस फिल्म में सहायक निर्देशक (Assistant Director) और सेकंड यूनिट टीम के सदस्य के रूप में योगदान दिया था.

चिराग की अन्य फिल्में

चिराग की अन्य फिल्में6 / 8

बता दें कि चिराह ने सिर्फ ऑस्कर विनर Slumdog Millionaire में ही काम नहीं किया, बल्कि उड़ता पंजाब में भी उन्होंने अपना योगदान दिया. इसके अलावा उन्होंने कुणाल खेमू संग बिजनेस भी खोला है.

विज्ञापन

करीना कपूर थी विशाल का प्यार

करीना कपूर थी विशाल का प्यार7 / 8

कई लोगों को यब जानकर हैरानी होगी, मगर पहलाज के बेटे विशाल को करीना कपूर बेहद पसंद थी. साल 2003 में Talaash: The Hunt Begins में करीना कपूर संग काम करने के दौरान उन्हें करीना पर क्रश हो गया था.

चाइल्ड आर्टिस्ट की तरह किया काम

चाइल्ड आर्टिस्ट की तरह किया काम8 / 8

बता दें कि करियर के शुरुआती दिनों में यानी बचपन में इन दोनों भाइयों ने अपने पिता पहलाज निहलानी की फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट (बाल कलाकार) भी कैमरे का सामना किया था. जैसे कि विशाल और चिराग दोनों ने सनी देओल और चंकी पांडे स्टारर सुपरहिट फिल्म 'पाप की दुनिया' (1988) में 'मास्टर विशाल' और 'मास्टर चिराग' के नाम से स्क्रीन साझा की थी. इसके अलावा विशाल ने 'आग ही आग' (1987) में भी बाल कलाकार के रूप में काम किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन