'मेरे सारे पैसे खा गया...', शूटिंग पर रोज हेलीकॉप्टर से पहुंचते थे अक्षय कुमार; फराह खान ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Farah Khan Akshay Kumar: फिल्ममेकर फराह खान ने बॉलीवुड को कल्ट क्लासिक फिल्में दी हैं. 'मैं हूं ना' हो या फिर 'ओम शांति ओम' फराह खान की हर फिल्म को फैंस ने दिल से पसंद किया है. 16 साल पहले आई फराह खान की 'तीस मार खान' भी कल्ट क्लासिक फिल्मों में से एक है. वहीं अब फराह खान ने हाल ही में अक्षय कुमार से जुड़ा इस फिल्म का दिलचस्प किस्सा शेयर किया है.

AKSAHY KUMAR.jpg
1 / 7

विज्ञापन

फराह खान ने चैट शो को किया होस्ट

फराह खान ने चैट शो को किया होस्ट2 / 7

फराह खान ने हाल ही में नेटफ्लिक्स के लिए एक चैट शो किया. इसमें अक्षय कुमार, राजपाल यादव और प्रियदर्शन नजर आए. इसी दौरान फराह खान ने बातों-बातों में अक्षय कुमार से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया.

विज्ञापन

फराह खान ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

फराह खान ने सुनाया दिलचस्प किस्सा3 / 7

फराह खान ने बताया कि 'तीस मार खान' की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार रोजाना सेट पर हेलीकॉप्टर से पहुंचते थे. जब भी अक्षय कुमार सेट पर आते थे, तो उन्हें देखकर हर कोई हैरान रहता था.

क्या बोलीं फराह खान?

क्या बोलीं फराह खान?4 / 7

फिल्ममेकर ने कहा, 'हम 'तीस मार खान' की शूटिंग मालशेज में कर रहे थे. हमें लोकेशन पर हर दिन सुबह 8 बजे पहुंचना होता था. सभी लोग वहीं रुकते थे, क्योंकि मुंबई से मालशेज पहुंचने में गाड़ी से 2 घंटे लगते थे.'

विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से ट्रेवल करते थे अक्षय कुमार

हेलीकॉप्टर से ट्रेवल करते थे अक्षय कुमार5 / 7

फराह खान ने आगे कहा कि अक्षय कुमार हर रोज शाम को पैक-अप करके वापस अपने घर चले जाते थे और सुबह 7:45 पर वापस आ जाते थे. क्योंकि वो हेलीकॉप्टर से आते-जाते थे. मैंने अपनी लाइफ में पहली बार किसी एक्टर को हेलीकॉप्टर को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करते हुए देखा.

अक्षय कुमार ने किया पलटवार

अक्षय कुमार ने किया पलटवार6 / 7

वहीं अक्षय कुमार ने भी अपना बचाव करते हुए कहा कि इससे किसी को क्या परेशानी हो सकती है, क्योंकि फिल्म का प्रोड्यूसर तो मैं ही था. इस पर फराह खान ने भी रिप्लाई देते हुए कहा कि मैं भी प्रोड्यूसर थी और मेरे सारे पैसा खा गया ये एक्टर.

विज्ञापन

फराह खान पर कसा तंज

फराह खान पर कसा तंज7 / 7

अक्षय कुमार ने भी पलटवार करते हुए फराह खान से पूछा, 'मैंने पैसे खा लिए? उस फिल्म से तो तुमने सबसे ज्यादा पैसे कमाए हैं.' सोशल मीडिया पर अब अक्षय कुमार और फराह खान का ये किस्सा खूब वायरल हो रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन