Farah Khan Cult Classic Movies: फराह खान ने बॉलीवुड को कम फिल्में दी हैं, लेकिन उनकी सभी फिल्मों ने ऑडियंस को दीवाना बनाया है. फिल्ममेकर की एक फिल्म तो ऐसी है जो सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी और अब ये फ्लॉप फिल्म कल्ट क्लासिक बन गई है. चलिए जानते हैं इस लिस्ट में और किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है?
मैं हूं ना

2 / 6
साल 2004 में आई इस फिल्म से फराह खान ने बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था. इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में नजर आए थे. वहीं फराह खान की पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
ओम शांति ओम

3 / 6
साल 2007 में आई फराह खान की इस फिल्म से दीपिका पादुकोण ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ-साथ लीड रोल में शाहरुख खान भी नजर आए थे. फराह खान के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. ये भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.
तीस मार खान

4 / 6
साल 2010 में फराह खान 'तीस मार खान' फिल्म लेकर आईं. इसमें अक्षय कुमार और कैटरीन कैफ लीड रोल में नजर आए. कॉमेडी से भरी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. फ्लॉप होने के बाद भी ये फिल्म फिल्म इंडस्ट्री की कल्ट क्लासिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. ये भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.
हैप्पी न्यू ईयर

5 / 6
साल 2014 में फराह खान ने एक बार फिर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ काम किया. इस फिल्म में कॉमेडी, एक्शन और डांस का कॉम्बिनेशन देखने को मिला. वहीं ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. इस फिल्म को भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
फैंस हैं फिल्मों के दीवाने

6 / 6
फराह खान की ये 4 फिल्में ऑडियंस की फेवरेट हैं. इन सभी फिल्मों से फराह खान अपने फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं. वहीं फराह खान की फिल्में GenZ की भी फेवरेट हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्ममेकर की फिल्मों के गाने आज भी फेमस हैं.