'पंचायत' और 'लापता लेडीज' आई पसंद? तो Prime Video पर जरूर देखें ये 9 एपिसोड वाला कॉमेडी शो, सालभर से ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल

Prime Video Best Comedy Show: अगर आपको पंचायत और लापता लेडीज पसंद आई है, तो Prime Video पर इस 9 एपिसोड वाले कॉमेडी शो को अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करें. रिलीज होने के बाद से लगातार ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है.

dupahiya web series prime video
1 / 8
dupahiya web series prime video

कॉमेडी सटायर की दुनिया में इस शो को बहुत पसंद किया जा रहा है. इसे आप अपने परिवार और बच्चों के साथ भी देख सकते हैं. क्योंकि इसमें आपको कोई भद्दा जोक नहीं मिलेगा. आइए जानते हैं इस मजेदार शो के बारे में.  

विज्ञापन

कौन सा है ये मजेदार शो?

कौन सा है ये मजेदार शो?2 / 8

'पंचायत' और 'लापता लेडीज' की तरह शुद्ध देसी मनोरंजन और ग्रामीण परिवेश पसंद करने वाले दर्शकों के लिए अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध 9 एपिसोड का यह कॉमेडी-सटायर शो 'दुपहिया' (Dupahiya) है. (Credit- IMDb)

विज्ञापन

दुपहिया में मजेदार कॉमेडी

दुपहिया में मजेदार कॉमेडी 3 / 8

इस 9 एपिसोड वाले शो में बिहार के 'धड़कपुर' गांव को दिखाया गया है, जो पिछले 25 वर्षों से पूरी तरह 'अपराध-मुक्त' (Crime-Free) होने का जश्न मनाने और सरकारी मेडल हासिल करने की तैयारी में जुटा है. (Credit- IMDb)

मोटरसाइकिल की चोरी

मोटरसाइकिल की चोरी4 / 8

इस दौरान एक लड़की की शादी तय होती है, जहां दूल्हा दहेज में एक खास मोटरसाइकिल (दुपहिया) मांगता है. लेकिन शादी से ठीक 8 दिन पहले वह दुपहिया रहस्यमयी तरीके से चोरी हो जाती है. (Credit- IMDb)

विज्ञापन

भगदड़ से मचता है बवाल

 भगदड़ से मचता है बवाल5 / 8

इसके बाद इस शो की कहानी अलग मोड़ लेती है. मजेदार कॉमेडी और पंच आपको हंसा हंसाकर लोट पोट कर देंगे. गजराज राव की धांसू एक्टिंग और रेणुका शाहणे की बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग आपका दिल जीत लेगी. (Credit- IMDb)

स्टार कास्ट में मचाया धमाल

स्टार कास्ट में मचाया धमाल6 / 8

'दुपहिया' सीरीज में आपको 'लापता लेडीज' में दीपक का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए स्पर्श श्रीवास्तव यहां भी सीरीज चमकाती हुई नजर आएंगी. इनके अलावा भुवन अरोरा और शिवानी रघुवंशी ने भी बेहतरीन काम किया है. (Credit- IMDb)

विज्ञापन

सामाजिक संदेश पर बनी सीरीज

सामाजिक संदेश पर बनी सीरीज7 / 8

इस शो में बड़े हल्के फुल्के अंदाज में दहेज प्रथा, ग्रामीण व्यवस्थाओं में कमियों पर गौर किया गया है. व्यंग्य के माध्यम से इस फिल्म ने भारत के कई जरूरी जमीनी मुद्दे सामने लाए हैं. (Credit- IMDb)

कितनी मिली रेटिंग?

कितनी मिली रेटिंग?8 / 8

इस सीरीज को 7.4 IMDb रेटिंग मिली है. प्राइम वीडियो पर आप इसके सारे एपिसोड्स देख सकते हैं. अगर परिवार के साथ कुछ अच्छा कॉमेडी का देखने का मन है, तो यह शो आपके लिए पर्फेक्ट साबित होगा. (Credit- IMDb)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन