Drishyam 3 OTT Release: 'दृश्यम 3' की ओटीटी रिलीज डेट से उठा पर्दा, कब और कहां दस्तक देगी मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर?

Drishyam 3 OTT Release Date: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद ओटीटी पर भी दस्तक देने जा रही है. मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है. वहीं फैंस अब थिएटर्स के बाद 'दृश्यम 3' को घर बैठे हुए ओटीटी पर देख सकते हैं. चलिए जानते हैं फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी?

drishyam 3 ott release date out
1 / 7

विज्ञापन

ओटीटी पर दस्तक देगी 'दृश्यम 3'

ओटीटी पर दस्तक देगी 'दृश्यम 3'2 / 7

मोहनलाल की 'दृश्यम 3' की ओटीटी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. वहीं अब फाइनली फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट भी सामने आ गई है. मोहनलाल के फैंस अब इस क्राइम और थ्रिलर से भरी फिल्म को जब मर्जी घर बैठे देख सकते हैं.

विज्ञापन

कब और कहां देखें मोहनलाल की फिल्म?

कब और कहां देखें मोहनलाल की फिल्म?3 / 7

'दृश्यम 3' प्राइम वीडियो पर 18 जून को रिलीज होने जा रही है. प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी शेयर की है. इस खबर से फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा है.

प्राइम वीडियो ने किया ऐलान

प्राइम वीडियो ने किया ऐलान4 / 7

मोहनलाल की इस साल की सुपरहिट क्राइम थ्रिलर की ओटीटी रिलीज की घोषणा प्राइम वीडियो ने फिल्म के पोस्टर्स शेयर करते हुए की. वहीं फिल्म के पोस्टर्स के साथ कैप्शन में लिखा, 'जॉर्जकुट्टी और उनका परिवार आपका इंतजार कर रहे हैं. 18 जून को प्राइम वीडियो पर देखें दृश्यम 3.'

विज्ञापन

सिनेमाघरों में कब हुई थी रिलीज?

सिनेमाघरों में कब हुई थी रिलीज?5 / 7

'दृश्यम 3' को मेकर्स ने 21 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया था. सिनेमाघरों में ये फिल्म अभी तक तहलका मचा रही है. वहीं लगभग एक महीने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है.

'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन6 / 7

मोहनलाल की इस क्राइम थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर 23 दिनों में अब तक भारत में 108.23 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. भारत से ज्यादा इस फिल्म का क्रेज विदेशों में देखने को मिल रहा है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 237.25 करोड़ की कमाई कर ली है.

विज्ञापन

'दृश्यम 3' की IMDb रेटिंग और स्टारकास्ट

'दृश्यम 3' की IMDb रेटिंग और स्टारकास्ट7 / 7

'दृश्यम 3' की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें मोहनलाल के साथ-साथ मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, कलाभवन शाजॉन, सिद्दीकी और मुरली गोपी मुख्य भूमिका में हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन