SS Rajamouli vs Aditya Dhar: क्या Dhurandhar 2 के सामने टिक पाएगी फिल्म Varanasi? जानें क्रिटिक्स का क्या है असली इशारा?

Dhurandhar 2 Vs Varanasi: धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा दिया है. हर कोई सिर्फ धुरंधर 2 देखने के लिए थिएटर में जा रहा है. ऐसे में क्या इस फिल्म में आगे एसएस राजामौली की वाराणसी टिक पाएगी या नहीं. यह बड़ा सवाल सामने आ गया है. आइए जानते हैं कि क्रिटिक्स का क्या मानना है.

Dhurandhar 2 Vs Varanasi
1 / 9
Dhurandhar 2 Vs Varanasi

विज्ञापन

धुरंधर 2 का जलवा कायम

धुरंधर 2 का जलवा कायम2 / 9

धुरंधर 2 का जादू अभी भी लोगों के दिमाग में छाया हुआ है. लोग भर भरकर सिनेमाघरों में यह फिल्म देखने जा रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर इसने काफी अच्छा कलेक्शन किया है. हर जगह आदित्य धर के डायरेक्शन और रणवीर सिंह की एक्टिंग की तारीफ हो रही है.

विज्ञापन

SS Rajamouli का आया कमेंट

SS Rajamouli का आया कमेंट3 / 9

इस फिल्म को देखकर खुद ग्रेट SS Rajamouli ने भी फिल्म की खूब तारीफ की. उन्होंने आदित्य धर के निर्देशन, रणवीर सिंह की एक्टिंग और आर माधवन की एक्टिंग को काफी अच्छा बताया. लेकिन ये देखकर लोगों के मन में उनकी आने वाली फिल्म वाराणसी के लिए डाउट आने लगे.

धुरंधर 2 की सफलता के आगे वाराणसी

धुरंधर 2 की सफलता के आगे वाराणसी4 / 9

धुरंधर 2 की सफलता ने अच्छे अच्छों को पीछे छोड़ दिया. फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. ऐसे में लोगों के मन में सवाल आया कि क्या SS Rajamouli की वाराणसी इस फिल्म की बराबरी कर पाएगी या नहीं. क्रिटिक्स भी इसी सवाल में उलझे हुए हैं.

विज्ञापन

क्रिटिक्स का असली इशारा

क्रिटिक्स का असली इशारा5 / 9

क्रिटिक्स कहते हैं कि 'धुरंधर 2' अभी बहुत मजबूत है. यह रिलीज हो चुकी है और रिकॉर्ड तोड़ रही है. आदित्य धर ने छोटे समय में दो ब्लॉकबस्टर दे दिए. राजामौली की 'वाराणसी' भविष्य की फिल्म है. अगर यह RRR जैसी हिट हुई तो तुलना बदल सकती है. लेकिन अभी 'धुरंधर 2' आगे है.

SS Rajamouli की वाराणसी

SS Rajamouli की वाराणसी6 / 9

एसएस राजामौली RRR के बाद फिल्म 'वाराणसी' पर काम कर रहे हैं. यह फिल्म महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर है. इसका बड़ा बजट रखा गया है. यह आईमैक्स फॉर्मेट में बन रही है. इसकी रिलीज डेट अप्रैल 2027 है. बता दें कि इसकी कहानी अभी सीक्रेट है, लेकिन अनुमान के अनुसार, यह फिल्म एक्शन और एडवेंचर से भरी होगी.

विज्ञापन

धुरंधर 2 की धमाकेदार सफलता

धुरंधर 2 की धमाकेदार सफलता7 / 9

आदित्य धर की 'धुरंधर 2: द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई. यह फिल्म रणवीर सिंह स्टारर स्पाई एक्शन थ्रिलर है. पहले दो दिनों में ही दुनिया भर में 350 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है. रिलीज के पहले दिन ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. बता दें कि फिल्म 4 घंटे लंबी है, लेकिन दर्शक अंत तक बंधे रहे.

दोनों की तुलना में क्या फर्क?

दोनों की तुलना में क्या फर्क?8 / 9

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह का धमाका है. इमोशनल स्टोरी और एक्शन का बैलेंस अच्छा दिखाया गया है. दूसरी ओर वाराणसी में महेश बाबू और प्रियंका का स्टार पावर है. राजामौली बड़े विजन के लिए जाने जाते हैं. दोनों फिल्में अलग स्टाइल की हैं.

विज्ञापन

दोनों फिल्मों में फर्क

 दोनों फिल्मों में फर्क9 / 9

इन दोनों फिल्मों में बड़ा फर्क है. एक स्पाई थ्रिलर है, तो दूसरी एपिक एक्शन से भरी हुई है. क्रिटिक्स का कहना है कि 'धुरंधर 2' अभी जीत रही है, लेकिन 'वाराणसी' आने पर खेल बदल सकता है. हालांकि, अभी तक वाराणसी फिल्म की कहानी नहीं पता है, इसीलिए सही अनुमान नहीं लगाया जा सकता.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन