'दिया और बाती हम' फेम एक्ट्रेस का हुआ तलाक? आखिर क्यों रहती हैं पति से अलग?

Kanika Maheshwari Divorce Rumours: टीवी की दुनिया का सबसे मशहूर सीरियल 'दिया और बाती हम' आप सभी ने जरूर देखा होगा. इस शो ने सभी कलाकारों को अलग पहचान दी. आज उसी शो की एक एक्ट्रेस की शादीशुदा जिंदगी पर तलाक की अफवाहें जोर पकड़ रही हैं. वे अपने पति से अलग भी रहती हैं. आइए जानते हैं सच्चाई.

Kanika Maheshwari Divorce Rumours
1 / 7
Kanika Maheshwari Divorce Rumours

'दिया और बाती हम' की इस एक्ट्रेस की शादीशुदा जिंदगी इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है. हर कोई उनके तलाक से जुड़े कई कड़े सवाल पूंछ रहा है. हालांकि, अब उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर सफाई दी है.  

विज्ञापन

'दिया और बाती हम' की एक्ट्रेस

 'दिया और बाती हम' की एक्ट्रेस2 / 7

'दीया और बाती हम' में 'मीनाक्षी भाभी' का मशहूर किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कनिका माहेश्वरी की शादीशुदा जिंदगी को लेकर अफवाहें उड़ी, कि उन्होंने अपने पति से तलाक ले लिया है. अब उन्होंने हाल ही में इंटरव्यू देकर अपने आधिकारिक तलाक की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है.

विज्ञापन

इंटरव्यू में किए खुलासे

 इंटरव्यू में किए खुलासे3 / 7

कनिका माहेश्वरी ने Times Of India को इंटरव्यू देते हुए यह साफ किया कि शादी में तलाक और पति से अलग रहने की बात पूरी तरह से सिर्फ अफवाह है. कनिका ने इस मुद्दे पर खुलकर बात कर, विषय की सच्चाई बाहर लाई.

पहले दी थी तलाक की अर्जी

पहले दी थी तलाक की अर्जी4 / 7

कनिका ने साफ किया कि साल 2024 में उनके और पति अंकुर घई के बीच कुछ अनबन जरूर हुई थी और उन्होंने तलाक के लिए अर्जी भी दी थी. लेकिन कोर्ट द्वारा दिए गए सोचने के समय के दौरान दोनों ने अपने कदम पीछे खींच लिए और तलाक रद्द हो गया था. अब दोनों पूरे प्यार से एकसाथ रहते हैं और कनिका अभी भी शादीशुदा हैं.

विज्ञापन

पति से अलग रहने की बताई वजह

पति से अलग रहने की बताई वजह5 / 7

कनिका ने बताया कि उनके पति और वो अलग किसी लड़ाई या विवाद की वजह से नहीं रहते. बल्कि पति का काम दिल्ली में है. और उनका काम मुंबई में है. इसीलिए दोनों लॉन्ग डिस्टेंस में रहते हैं. हालांकि, पति और कनिका दोनों का एकदूसरे के पास आना जाना लगा रहता है. कनिका ने पति से दूर रहने की वजह काम को बताया है. एक्ट्रेस ने कहा कि जब वह असल जिंदगी में तलाकशुदा (Divorcee) नहीं हैं, तो लोग बिना पूरी सच्चाई जाने उनके रिश्ते पर मनगढ़ंत बातें बना रहे हैं.

बच्चे के भविष्य के लिए

बच्चे के भविष्य के लिए6 / 7

दोनों आपसी समझदारी के साथ एक खुशहाल लॉन्ग-डिस्टेंस शादी निभा रहे हैं. वे अपने बेटे रेयांश की मिलकर परवरिश (Co-parenting) कर रहे हैं. उनका बेटा कुछ दिन मुंबई में मां के साथ और कुछ दिन दिल्ली में अपने पिता के साथ बिताता है. लेकिन कपल का तलाक नहीं हुआ है. वे दोनों अभी भी साथ में हैं.

विज्ञापन

कौन हैं कनिका महेश्वरी के पति?

कौन हैं कनिका महेश्वरी के पति?7 / 7

एक्ट्रेस कनिका माहेश्वरी के पति का नाम अंकुर घई (Ankur Ghai) है. वह दिल्ली के एक जाने-माने बिजनेसमैन और बिल्डर हैं. बिजनेस के अलावा अंकुर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी काफी दिलचस्पी है. उन्होंने अपनी पत्नी कनिका माहेश्वरी के साथ मिलकर कुछ डिजिटल प्रोजेक्ट्स, शॉर्ट फिल्में और वेब सीरीज भी प्रोड्यूस (निर्मित) की हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन