₹943 करोड़ की कमाई और 12 लाख नौकरियां...दिलजीत के Dil-Luminati Tour टूर ने रचा इतिहास, मनोरंजन के साथ बदली लोगों की जिंदगी

Diljit Dosanjh Dil-Luminati Tour Revenue Record: कुछ समय पहले सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने Dil-Luminati Tour किया था. उसमें सिर्फ लोगों का मनोरंजन ही नहीं हुआ बल्कि ₹943 करोड़ की कमाई और 12 लाख नौकरियों के अवसर आए. इस टूर ने कई लोगों की जिंदगियां बनाईं.

Diljit Dosanjh Dil-Luminati Tour India
1 / 8
Diljit Dosanjh Dil-Luminati Tour India

विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ का Dil-Luminati Tour

दिलजीत दोसांझ का Dil-Luminati Tour2 / 8

दिलजीत दोसांझ का Dil-Luminati Tour भारत के संगीत इतिहास में एक बड़ा नाम बन गया है. यह सिर्फ एक कॉन्सर्ट टूर नहीं था, बल्कि एक ऐसा इवेंट था जिसने मनोरंजन के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को भी मजबूत किया. इसने बंपर मुनाफा कराया है. आइए जानते हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

मुनाफा और नौकरियों के अवसर

मुनाफा और नौकरियों के अवसर3 / 8

Ernst & Young (EY) की रिपोर्ट के अनुसार, इस टूर ने कुल ₹943 करोड़ का आर्थिक प्रभाव डाला. इसमें से ₹114 करोड़ टैक्स के रूप में सरकार को मिला है. यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा कमाई वाला कॉन्सर्ट टूर बन गया है. (Credit- Pinterest)

टूर की शानदार सफलता

टूर की शानदार सफलता4 / 8

Dil-Luminati Tour 2024 में भारत के 13 शहरों में 14 शो हुए. इनमें 3.2 लाख से ज्यादा लोग आए थे. दिल्ली का शो सबसे बड़ा हुआ था, जहां 55000 से ज्यादा फैंस ने एक साथ मजा लिया, जो भारतीय रिकॉर्ड बन गया था. दिलजीत के कॉन्सर्ट्स की टिकट जल्दी सोल्ड आउट हो गई थी. फिर भी इतनी भीड़ हुई थी. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

टिकट्स की कमाई

टिकट्स की कमाई5 / 8

टिकट बिक्री से 80% कमाई हुई. वहीं दूसरी ओर स्पॉन्सरशिप और साइट पर खर्च से भी अच्छी रकम आई. कुल डायरेक्ट कमाई ₹276 करोड़ रही है. यह बहुत बड़ा आंकड़ा है. दिलजीत के Dil-Luminati Tour 2024 के टूर रिकॉर्ड सेट कर दिया है. (Credit- Pinterest)

अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर

अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर6 / 8

टूर ने सिर्फ स्टेज पर गाने नहीं गाए, बल्कि आसपास के बिजनेस को भी बढ़ावा दिया. जैसे कि ट्रैवल, होटल, खाना-पीना, लोकल दुकानें और टूरिज्म से ₹553 करोड़ की अप्रत्यक्ष कमाई हुई है. कुल मिलाकर ₹983 करोड़ का प्रभाव पड़ा है. यह दिखाता है कि बड़े लाइव इवेंट भारत में कितना बड़ा खेल बदल सकते हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

12 लाख नौकरियां बनीं

12 लाख नौकरियां बनीं7 / 8

बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक, दिलजीत ने टूर ने 1,17,००० से ज्यादा मैन-डे जॉब्स दीं. मतलब इतने दिन के काम बने. इसमें डायरेक्ट जॉब्स जैसे स्टेज सेटअप, सिक्योरिटी, लॉजिस्टिक्स और प्रोडक्शन शामिल हैं. इसके अलावा अन्य जॉब्स होटल, ट्रांसपोर्ट और लोकल सर्विस में बने. (Credit- Pinterest)

हजारों की जिंदगियां बदली

 हजारों की जिंदगियां बदली8 / 8

दिलजीत के एक कॉन्सर्ट ने हजारों लोगों की जिंदगी बदल डालीं. उस दौरान कई परिवारों को अच्छी कमाई मिली थी. यह सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि लोगों के लिए रोजगार का बड़ा स्रोत बना. दिलजीत ने फैंस और टीम को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि फैंस ने इतिहास रचा. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन