AI ने बदली Dhurandhar की कास्ट! रहमान डकैत से लेकर हमजा अली तक, किसे मिला क्या रोल?

Dhurandhar AI Star Cast: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' सिनेमाघरों में छाई हुई है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की ओरिजनल स्टारकास्ट की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. वहीं अब फैंस ने 'धुरंधर' की कास्ट का AI वर्जन बनाया है. इसमें सलमान खान से लेकर जॉन अब्राहम तक 'धुरंधर' के अलग-अलग किरदार बने हुए हैं. चलिए 'धुरंधर' AI कास्ट पर एक नजर डालते हैं.

dhurandhar new AI cast
1 / 10

विज्ञापन

'धुरंधर' की AI कास्ट

'धुरंधर' की AI कास्ट2 / 10

एआई वीडियो में दिखाया गया है कि अगर 'धुरंधर' 2000 में बनती तो इस फिल्म के सितारे कौन-कौन होते. नई AI कास्ट को देखकर फैंस भी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. ये पुराने सितारे 'धुरंधर' के किरदारों में पूरी तरह ढलते नजर आए.

विज्ञापन

परेश रावल बने जमील जमाली

परेश रावल बने जमील जमाली 3 / 10

फिल्म की AI स्टारकास्ट में जमील जमाली के किरदार में परेश रावल नजर आ रहे हैं. परेश रावल को देखकर लग रहा है कि अगर 'धुरंधर' वाकई 2000 में बनती तो परेश रावल इस रोल के लिए परफेक्ट होते. बता दें जमील जमाली का रोल फिल्म में राकेश बेदी ने निभाया.

बोमन ईरानी बने अजय सान्याल

बोमन ईरानी बने अजय सान्याल 4 / 10

वहीं अजय सन्याल के रोल में बोमन ईरानी नजर आ रहे हैं. बोमन ईरानी भी अजय सन्याल के रोल में काफी जच रहे हैं. बता दें 'धुरंधर' में अजय सान्याल का रोल आर माधवन ने बखूबी निभाया.

विज्ञापन

विवेक ओबेरॉय बने उजैर बलोच

विवेक ओबेरॉय बने उजैर बलोच 5 / 10

उजैर बलोच के AI रोल में विवेक ओबेरॉय नजर आए. विवेक ओबेरॉय भी उजैर बलोच के रोल में काफी अच्छे लग रहे हैं. वहीं फिल्म की ओरिजनल कास्ट में इस रोल को दानिश पंडोर ने निभाया था और इसे काफी पसंद भी किया गया.

सुनील शेट्टी बने मेजर इकबाल

सुनील शेट्टी बने मेजर इकबाल6 / 10

मेजर इकबाल के रोल में सुनील शेट्टी दिखाई दिए. सुनील शेट्टी भी इस AI वीडियो में काफी जचते नजर आए. वहीं 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' में मेजर इकबाल का रोल अर्जुन रामपाल ने बखूबी निभाया था, जिसे फैंस ने काफी प्यार भी दिया.

विज्ञापन

जेनेलिया डिसूजा बनीं यालिना

जेनेलिया डिसूजा बनीं यालिना7 / 10

AI स्टारकास्ट में यालिना जमाली के रोल में जेनेलिया डिसूजा नजर आईं. जेनेलिया भी इस रोल में काफी अच्छी लग रही हैं. जेनेलिया के रोल भी 'धुरंधर' में काफी पसंद किया गया. बता दें फिल्म में इस रोल को सारा अर्जुन ने निभाया है.

सनी देओल बने एसपी चौधरी असलम

सनी देओल बने एसपी चौधरी असलम8 / 10

एसपी चौधरी असलम के AI किरदार में सनी देओल नजर आए. सनी देओल को भी एआई स्टारकास्ट में काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं बता दें फिल्म में इस किरदार को संजय दत्त ने बखूबी निभाया और सुर्खियां बटोरी.

विज्ञापन

सलमान खान बने रहमान डकैत

सलमान खान बने रहमान डकैत9 / 10

रहमान डकैत के रोल में सलमान खान दिखाई दिए. सलमान खान को रहमान डकैत के रूप में देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. वहीं 'धुरंधर' में रहमान डकैम का किरदार अक्षय खन्ना ने निभाया था. ये किरदार सोशल मीडिया पर भी खूब छाया.

जॉन अब्राहम बने हमजा अली मजारी

जॉन अब्राहम बने हमजा अली मजारी10 / 10

फिल्म का लीड रोल हमजा अली मजारी के AI किरदार में जॉन अब्राहम इस रोल को निभाते नजर आए. जॉन अब्राहम को इस रूप में देखकर फैंस काफी मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं. बता दें फिल्म में ये किरदार रणवीर सिंह ने निभाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन