1 / 8
Celebs at Mohit Kamboj Daughter Birthday Celebration
बीते दिन शनिवार की रात बिजनेसमैन मोहित कंबोज की बेटी मिशका कंबोज का 16वां जन्मदिन था. इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने पार्टी में शिरकत कर जश्न की शान बढ़ा दी. इस दौरान सेलिब्रिटी कपल्स भी छा गए. 'धुरंधर 2' की सक्सेस के बीच संजय दत्त अपने परिवार के साथ नजर आए और उन्होंने भी फैंस का दिल जीत लिया.
पत्नी और बेटी के साथ संजय दत्त

2 / 8
संजय दत्त 'धुरंधर 2' की सक्सेस के बीच पत्नी मान्यता दत्त और बेटी-बेटा के साथ पार्टी में पहुंचे. इस दौरान उन्हें कुर्ते में देखा जा सकता है. इस बर्थडे पार्टी में मान्या दत्त का लुक देखते ही बन रहा था. वह शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं. (Photo- Tahir Jasus)
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी

3 / 8
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की पहली झलक का अक्सर फैंस इंतजार करते हैं. ऐसे में अब दोनों का शानदार लुक देखने के लिए मिला है. वह इस जश्न का हिस्सा बने और उन्होंने कैमरे पर पोज भी दिया. (Photo- Tahir Jasus)

4 / 8
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी पार्टी में कपल गोल्स भी देते हुए नजर आए. उनकी जोड़ी देखते हुए बन रही थी. ब्लैक ड्रैस में एक्ट्रेस खूब जंची. (Photo- Tahir Jasus)
जैकी श्रॉफ

5 / 8
पार्टी में जैकी श्रॉफ ने भी शिरकत की थी. इस दौरान उनका शानदार देखने के लिए मिला. एक्टर स्टाइलिश तो दिखे साथ ही वह हाथ में एक थैला लिए भी नजर आए. (Photo- Tahir Jasus)
वाइफ संग सोनू सूद

6 / 8
इसके साथ ही इस जश्न का हिस्सा सोनू सूद भी रहे. इस दौरान वह पत्नी सोनाली के साथ पहुंचे. दोनों कैमरे में पोज देते हुए नजर आए. वह कपल गोल्स देते हुए दिखे. (Photo- Tahir Jasus)
रवि किशन

7 / 8
भोजपुरी से लेकर ओटीटी और बॉलीवुड में धाक जमाने वाले एक्टर रवि किशन भी इस पार्टी का हिस्सा रहे. इस दौरान उन्हें सूट बूट में देखा गया. (Photo- Tahir Jasus)
नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन

8 / 8
नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने इस साल 2026 की शुरुआत में शादी की. कपल शादी के बाद के पलों को एन्जॉय कर रहा है. ऐसे में अब दोनों को इस पार्टी का हिस्सा बनते हुए देखा गया और उनका शानदार लुक देखने के लिए मिला. उन्होंने कपल गोल्स भी दिया. (Photo- Tahir Jasus)