‘धुरंधर 2’ में दिखा मेकर्स का ब्लंडर, रणवीर सिंह की फिल्म पर उठे सवाल, ये फोटो कर देगी हैरान

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. लेकिन इसी बीच फिल्म का एक एक्शन सीन का क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें मेकर्स की भारी चूक देखने को मिल रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

dhurandhar2 mistake
1 / 5

बॉलीवुड के मशहूर सुपरस्टार इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. यह फिल्म हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना लिया है.

विज्ञापन

धुरंधर कब रिलीज हुई थी.

धुरंधर कब रिलीज हुई थी.2 / 5

दिसंबर 2025 में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था और इस मूवी ने कमाई के मामले में भी कमाल कर दिया था. हालांकि, इस मूवी को गल्फ के देशों में बैन कर दिया गया था. लेकिन फिल्म ने फिर भी 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का दुनियाभर में कलेक्शन किया था.

विज्ञापन

धुरंधर 2 कब हुई रिलीज

धुरंधर 2 कब हुई रिलीज3 / 5

'धुरंधर' की सफलता के बाद मेकर्स 'धुरंधर द रिवेंज' लेकर आए है. इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. हालांकि, अब फिल्म के कई सीन को सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है, जिसमें मेकर्स की बड़ी लापरवाही साफ नजर आ रहा है.

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह4 / 5

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की जा रही है, जिसमें देखा जा रहा है कि रणवीर सिंह के एक्शन सीन के दौरान कैमरा मैन शीशे में साफ नजर आ रहा है, जिसे अब इंटरनेट पर जमकर वायरल किया जा रहा है.

विज्ञापन

आदित्य धर

आदित्य धर5 / 5

आपको बता दें कि इस तस्वीर को वायरल कर लोग फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर से सवाल कर रहे हैं. इतना ही नहीं फिल्म में रणवीर सिंह के बेटे के सीन को लेकर भी सवाल किया जा रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन