ल्यारी नहीं, बल्कि पंजाब की गलियों में है हमजा-यलीना का शाही घर, लग्जरी देखकर फैंस हुए हैरान, देखें Inside Photos

Dhurandhar 2 Hamza Yalina House: धुरंधर 2 फिल्म में हमजा और यलीना को एक शाही घर में देखा गया था. ऐसा खूबसूरत घर देखकर सब हैरान थे. लोगों को लगा यह घर ल्यारी में है. लेकिन यह प्यारा गर पंजाब में बसा हुआ है. आइए देखते हैं इस खूबसूरत विला की तस्वीरें.

Dhurandhar 2 Hamza Yalina house photos
1 / 8
Dhurandhar 2 Hamza Yalina house photos

विज्ञापन

धुरंधर 2 फिल्म की सफलता

धुरंधर 2 फिल्म की सफलता2 / 8

धुरंधर 2 का जलवा सिनेमाघरों में कायम है. लोग भर भरकर इस फिल्म को देख रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने इतिहास रचा है. ऐसी शानदार फिल्म की सफलता को लेकर हर कोई खुश है. फिल्म की हर बारीकियों पर खास ध्यान दिया जा रहा है.

विज्ञापन

धुरंधर 2 में लग्जरी घर

धुरंधर 2 में लग्जरी घर3 / 8

धुरंधर 2 में एक सीन आता है, जब हमजा अपनी पत्नी यलीना को सुंदर सा विला गिफ्ट करता है. दर्शकों को लगा कि यह विला पाकिस्तान के ल्यारी में मौजूद है, लेकिन ऐसा नहीं है. ये सुंदर विला आपको पंजाब में मिलेगा. यह एक खूबसूरत विला है जिसका नाम 'आनंदा' है.

अमृतसर का घर

अमृतसर का घर4 / 8

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह हमजा अली मज़ारी बने हैं और सारा अर्जुन यलीना की भूमिका में हैं. फिल्म की कहानी में उनका घर ल्यारी का एक बड़ा-भव्य मकान लगता है. लेकिन फिल्म के रिलीज के बाद आर्किटेक्ट फर्म 23DC ने इंस्टाग्राम पर बताया कि यह घर उनका प्रोजेक्ट है और अमृतसर, पंजाब में बना है.

विज्ञापन

कब बना ये घर?

कब बना ये घर?5 / 8

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सुंदर का घर 2024 में पूरा हुआ. फिल्म की टीम ने इसे शूटिंग के लिए चुना क्योंकि यह बहुत शानदार और राजसी दिखता है. यह घर देखकर फैंस की आंखें फटी की फटी रह गईं. क्योंकि अंदर से यह बहुत आधुनिक और महंगा लगता है.

घर की लग्जरी ने चौंकाया

घर की लग्जरी ने चौंकाया6 / 8

अमृतसर के इस घर में बड़े-बड़े कमरे, शानदार फर्नीचर, चमचमाती लाइटिंग और खूबसूरत डिजाइन इसकी खूबसूरती बढ़ा रही है. इसके अलावा यह घर बाहर से भी यह राजमहल जैसा दिखता है. फिल्म में हमजा और यलीना यहां रहते दिखते हैं, लेकिन असल में यह पंजाब की शांत गलियों में है, जहां ऐसा लग्जरी घर आम नहीं होता.

विज्ञापन

फैंस का रिएक्शन

फैंस का रिएक्शन7 / 8

सोशल मीडिया पर फैंस लिख रहे हैं कि "ल्यारी नहीं, अमृतसर का घर है!" कई लोग हंस रहे हैं कि फिल्म ने इतना अच्छा लोकेशन चुना कि सबको लगा पाकिस्तान का है. कुछ कहते हैं कि यह घर देखकर सपना आ रहा है ऐसा घर बनाने का.

धुरंधर 2 का सेट

धुरंधर 2 का सेट8 / 8

धुरंधर 2 का सेट काफी हद तक पाकिस्तान के ल्यारी जैसा है. कई लोगों ने इंटरनेट पर इससे जुड़े रिएक्शन दिए हैं. पाकिस्तान के असली ल्यारी और फिल्म में दिखाया गया ल्यारी में काफी फर्क देखा जा सकता है. इन्हीं बारीकियों का ध्यान रखने के वजह से फिल्म इतनी हिट हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन