3 एक्टर्स ने ठुकराया 'रहमान डकैत' का रोल, 'धुरंधर 2' के कास्टिंग डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15 दिनों में 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं अब हाल ही में 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने रिवील किया है कि 'रहमान डकैत' के रोल को 3 एक्टर्स रिजेक्ट कर चुके थे. इसके बाद इस रोल को अक्षय खन्ना ने किया और वो सोशल मीडिया पर छा गए.

mukesh chhabra dhurandhar
1 / 8

विज्ञापन

मुकेश छाबड़ा ने फिल्म की कास्टिंग पर किया खुलासा

मुकेश छाबड़ा ने फिल्म की कास्टिंग पर किया खुलासा2 / 8

'धुरंधर 2' रिलीज के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. वहीं अब हालिया इंटरव्यू में मुकेश छाबड़ा ने फिल्म से जुड़ा एक खुलासा किया है. सोशल मीडिया पर मुकेश छाबड़ा का ये बयान काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है.

विज्ञापन

'रहमान डकैत' बन छाए अक्षय खन्ना

'रहमान डकैत' बन छाए अक्षय खन्ना3 / 8

मुकेश छाबड़ा ने अपने इंटरव्यू में कहा कि 'रहमान डकैत' के किरदार ने अक्षय खन्ना की इमेज को बदलकर रख दिया. फिल्मी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हर कहीं अक्षय खन्ना के ही चर्चे हुए. लेकिन इस किरदार को 3 बड़े एक्टर्स रिजेक्ट कर चुके थे.

4 घंटे तक सुनी फिल्म की कहानी

4 घंटे तक सुनी फिल्म की कहानी4 / 8

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत करते हुए मुकेश छाबड़ा ने कहा कि मुझे 4 घंटे तक फिल्म की कहानी सुनाई गई थी. इसके बाद मैं भी कहानी को सुनकर हैरान रह गया था और मैं अपनी जगह से हिला भी नहीं था, ना ही मैंने ब्रेक लिया. कहानी सुनते-सुनते पता ही नहीं चला कि टाइम कब बीत गया.

विज्ञापन

400 लोगों की करनी थी कास्टिंग

400 लोगों की करनी थी कास्टिंग5 / 8

कास्टिंग डायरेक्टर ने आगे कहा कि मैं पहले डर गया था. हालांकि मैं पहले भी कई फिल्मों के लिए कास्टिंग कर चुका था लेकिन ये एक ऐसी फिल्म थी जिसके लिए मुझे नए चेहरे ढूंढने थे. दोनों पार्ट के लिए मुझे 400 लोगों की कास्टिंग करनी थी.

3 सितारों ने रिजेक्ट किया रोल

3 सितारों ने रिजेक्ट किया रोल6 / 8

मुकेश छाबड़ा ने आगे कहा कि मैंने 6 लोगों की टीम बनाई और अपना काम आगे शुरू कर दिया. इस दौरान आदित्य धर ने मुझे पूरी आजादी दी थी. 'रहमान डकैत' का किरदार निभाने के लिए 2-3 एक्टर्स ने मना कर दिया था. मैं उन लोगों का नाम नहीं लूंगा. लेकिन मुझे यकीन है कि आज उन सितारों को पछतावा हो रहा होगा.

विज्ञापन

कई सितारों ने दिए अजीब तर्क

कई सितारों ने दिए अजीब तर्क7 / 8

कास्टिंग डायरेक्टर ने आगे कहा कि जिन 3 सितारों ने इस रोल को निभाने से मना किया था, उनमें से एक साउथ के थे और 2 बॉलीवुड के थे. इन तीनों सितारों ने किरदार को रिजेक्ट करते हुए बेहद अजीब तर्क दिए थे. बाद में हमें अक्षय खन्ना इस रोल के लिए परफेक्ट लगे.

रणवीर सिंह के बारे में क्या बोले मुकेश छाबड़ा?

रणवीर सिंह के बारे में क्या बोले मुकेश छाबड़ा?8 / 8

मुकेश छाबड़ा ने रणवीर सिंह के किरदार को लेकर कहा कि रणवीर सिंह पहली ही बार में 'हमजा' और 'जसकीरत' का किरदार निभाने के लिए राजी हो गए थे. हम हमेशा से क्लीयर थे कि हमजा के लिए रणवीर सिंह ही परफेक्ट चॉइस हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन