21 की उम्र में 1 लाख महीना कमाते थे Dhurandhar 2 फेम एक्टर, जानिए फिर क्यों जॉब छोड़ किया जीरो से स्टार्ट

Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' के लगभग सभी किरदारों की तारीफ हो रही है. फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर करीब 700 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इसके चर्चित किरदारों में से एक रिजवान का रोल भी रहा है, जिसे मुस्तफा अहमद ने प्ले किया है. चलिए बताते हैं उनके बारे में.

Dhurandhar 2
1 / 7
Dhurandhar 2 fame Mustafa Ahmed

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2 द रिवेंज' को हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. फिल्म थिएटर में आते ही छा गई. इसने पहले ही वीकेंड पर वर्ल्डवाइड करीब 700 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इसका कुल कलेक्शन 691.32करोड़ तक हो चुका है. फिल्म के हर किरदार और सीन्स की तारीफ हो रही है. इसी में से एक और किरदार रिजवान का रहा है, जो हमजा का वफादार और इंडियन स्पाई होता है. उनका असली नाम मुस्तफा अहमद है. फिल्मों में आने से पहले वह एक जिम में नौकरी करते थे लेकिन इसके पहले भी वह 21 साल की उम्र में 1 लाख रुपये महीना कमाते थे. चलिए बताते हैं उनके बारे में.

विज्ञापन

'धुरंधर 2' में रिजवान के रोल से हुए फेमस

'धुरंधर 2' में रिजवान के रोल से हुए फेमस2 / 7

दरअसल, 'धुरंधर 2' में रिजवान का किरदार निभाने वाले एक्टर मुस्तफा दिल्ली के जनकपुरी के एक छोटे से जिम में नौकरी किया करते थे. उन्होंने करीब 15 साल तक कड़ी मेहनत की और इस दौरान ऋतिक रोशन जैसे सुपरस्टार को टेर्निंग भी दी है. (Photo- Mustafa Ahmed/Instagram)

विज्ञापन

21 की उम्र में 1 लाख कमाते थे मुस्तफा

21 की उम्र में 1 लाख कमाते थे मुस्तफा3 / 7

मुस्तफा अहमद के लिए उनका शुरुआती करियर काफी चुनौतियों से भरा रहा है. वह डिस्लेक्सिया नाम की बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके चलते पढ़ाई भी अधूरी ही छोड़नी पड़ी थी. साल 2001 में महज 21 साल की उम्र में वह एक कॉल सेंटर में काम करने लगे थे और टीम लीडर के तौर पर एक लाख रुपये महीना कमाते थे. (Photo- Mustafa Ahmed/Instagram)

फिर छोड़ दी नौकरी, करने लगे जिम में काम

फिर छोड़ दी नौकरी, करने लगे जिम में काम4 / 7

फिर एक घटना के बाद उनकी जिंदगी बदल गई. जनकपुरी में एक जिम में उन्होंने एक महिला की मदद की थी और उसने बाद में लेटर लिखकर मुस्तफा को बताया कि उनकी वजह से उस महिला की जिंदगी में खुशियां लौट आई. 'अल्फा कोच' पॉडकास्ट में मुस्तफा ने बताया कि इसी लेटर ने उन्हें पक्की नौकरी छोड़कर फिटनेस में करियर बनाने की प्रेरित किया. (Photo- Mustafa Ahmed/Instagram)

विज्ञापन

जिम में मिलते थे 10 हजार

जिम में मिलते थे 10 हजार5 / 7

इसके बाद मुस्तफा के लिए अपना करियर दोबारा से शुरू करना बड़ा रिस्क था. उनके इस फैसले से मां काफी नाराज हुई थीं और उन्होंने बात करना भी बंद कर दिया था. मुस्तफा रोज सुबह 4 बजे उठते और वेस्ट दिल्ली के एक जिम शटर को खोलते थे और वहां उन्हें सिर्फ 10 हजार रुपये मिले थे. फिर उन्होंने कनॉट प्लेस के फिटनेस फर्स्ट में काम करना शुरू किया और अपनी मेहनत के दम पर तीन महीने में एशिया के नंबर वन ट्रेनर बन गए. (Photo- Mustafa Ahmed/Instagram)

एक दिन में लेते थे 14-14 सेशन

एक दिन में लेते थे 14-14 सेशन6 / 7

वह दिन में 14-14 सेशन लेते थे और महीने में करीब 400 घंटे काम किया करते थे. उनकी जिद ने ही उन्हें एक सेलिब्रिटी ट्रेनर बना दिया. फिटनेस की दुनिया में नाम कमाने के बाद अब मुस्तफा ने 'धुरंधर 2' के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. (Photo- Mustafa Ahmed/Instagram)

विज्ञापन

मुस्तफा बोले- आदित्य धर ने पहचानी काबिलियत

मुस्तफा बोले- आदित्य धर ने पहचानी काबिलियत7 / 7

मुस्तफा कहते हैं कि उन्हें एक्टिंग में लाने का पूरा क्रेडिट डायरेक्टर आदित्य धर को जाता है. मुस्तफा और आदित्य के बीच गहरी दोस्ती है. वह मानते हैं कि आदित्य ने उनका हौंसला बढ़ाया था. वह कहते हैं कि आदित्य ने ही उनके अंदर के हुनर को पहचाना. (Photo- Mustafa Ahmed/Instagram)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन