Cocktail 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही 'कॉकटेल 2' के मेकर्स हुए मालामाल! एडवांस बुकिंग में बरसे करोड़ों

Cocktail 2 Advance Booking: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म 'कॉकटेल 2' रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. फिल्म की एडवांस बुकिंग की कमाई भी सामने आ गई है. रिलीज से पहले ही फिल्म के मेकर्स मालामाल हो गए हैं, क्योंकि एडवांस बुकिंग में 'कॉकटेल 2' ने करोड़ों की कमाई कर ली है.

cocktail 2 advance booking
1 / 6

विज्ञापन

'कॉकटेल 2' ने अब तक कितने छापे नोट?

'कॉकटेल 2' ने अब तक कितने छापे नोट?2 / 6

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 'कॉकटेल 2' ने भारत में अब तक 2.56 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 4.72 करोड़ पहुंच गया है. रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

विज्ञापन

बिक चुके इतने टिकट्स

बिक चुके इतने टिकट्स3 / 6

वहीं 'कॉकटेल 2' के टिकट्स अब तक 73730 करोड़ बिक चुके हैं और फिल्म के शोज 8337 बुक हो चुके हैं. ये आंकड़ा अभी शाम तक और बढ़ता दिखाई देगा. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर ऑडियंस में काफी बज देखने को मिल रहा है.

सबसे ज्यादा यहां हुई कमाई

सबसे ज्यादा यहां हुई कमाई4 / 6

रिपोर्ट्स के मुताबिक एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात और कर्नाटक में हुई है. अब तक फिल्म ने एडवांस बुकिंग में महाराष्ट्र में 1 करोड़, उत्तर प्रदेश में 4.75 लाख, दिल्ली में 98.5 लाख, गुजरात में 40.15 लाख और कर्नाटक में 53.63 लाख की कमाई हो चुकी है.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट5 / 6

बता दें फिल्म में शाहिद कपूर के साथ-साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं. फिल्म के ट्रेलर से लेकर फिल्म के गानों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, ये ही वजह है कि इस फिल्म को लेकर फैंस में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है.

'कॉकटेल 2' कब हो रही रिलीज?

'कॉकटेल 2' कब हो रही रिलीज?6 / 6

थिएटर्स में 'कॉकटेल 2' की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. अब फैंस का ये इंतजार कल यानी 19 जून को खत्म होने जा रहा है. शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन