ना घर में WiFi, न सोशल मीडिया! दुनिया की चकाचौंध से दूर रहता है ये हॉलीवुड सुपरस्टार, Cristopher Nolan संग दे चुका है 6 ब्लॉकबस्टर

Cillian Murphy Simple Lifestyle: मनोरंजन जगत में जहां सिलेब्रिटीज शोहरत और नाम के पीछे पागल होते हैं. वहीं हॉलीवुड का यह एक्टर सिर्फ अपने काम से मतलब रखता है. यहां तक की यह एक्टर इंटरनेट तक इस्तेमाल नहीं करता. मगर Cristopher Nolan संग 6 ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुका है. आइए जानते हैं.

Cillian Murphy
1 / 8
Cillian Murphy

Cillian Murphy Simple Lifestyle: मनोरंजन जगत में जहां सिलेब्रिटीज शोहरत और नाम के पीछे पागल होते हैं. वहीं हॉलीवुड का यह एक्टर सिर्फ अपने काम से मतलब रखता है. यहां तक की यह एक्टर इंटरनेट तक इस्तेमाल नहीं करता. मगर Cristopher Nolan संग 6 ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुका है. आइए जानते हैं.  

विज्ञापन

हॉलीवुड के एक्टर्स

हॉलीवुड के एक्टर्स2 / 8

हॉलीवुड में कई एक्टर्स लाइमलाइट के लिए क्या कुछ नहीं करते. बड़ी बड़ी फिल्मों के साथ साथ उनके ब्रांड्स और पीआर पीछे से काफी काम करता है. लेकिन इसी इंडस्ट्री का एक ऐसा एक्टर भी है, जिसने अपने घर में इंटरनेट कनेक्शन तक नहीं रखा है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

कौन है वो एक्टर?

कौन है वो एक्टर?3 / 8

सिंपल चीजों को पसंद करने वाले सिलीयन मर्फी (Cillian Murphy) को कौन नहीं जानता. वे घर में WiFi नहीं रखते, सोशल मीडिया पर बिल्कुल नहीं हैं और शांति भरी जिंदगी जीते हैं. फिर भी वे दुनिया के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाते हैं. (Credit- Pinterest)

घर में इंटरनेट नहीं

घर में इंटरनेट नहीं4 / 8

नीली आंखों वाले सिलीयन के आयरलैंड वाले डबलिन में स्थित उनके घर में इंटरनेट या वाई-फाई कनेक्शन तक नहीं है. वे आज भी पूरी तरह से बाहरी दुनिया की चकाचौंध और गॉसिप से दूर रहकर किताबें पढ़ने और संगीत सुनने में अपना समय बिताते हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

जमीने से जुड़े हुए एक्टर

जमीने से जुड़े हुए एक्टर5 / 8

एक इंटरव्यू में सिलियन ने मजेदार खुलासा किया था कि वे कई सालों तक लंदन में रह रहे थे, लेकिन जब उन्होंने देखा कि उनके दोनों बेटे बहुत ज्यादा 'पॉश' ब्रिटिश लहजे (English Accent) में बात करने लगे हैं, तो उन्होंने तुरंत लंदन छोड़ने का फैसला किया. (Credit- Pinterest)

क्रिस्टोफर नोलन के साथ 6 ब्लॉकबस्टर फिल्में

क्रिस्टोफर नोलन के साथ 6 ब्लॉकबस्टर फिल्में6 / 8

सिलीयन ने क्रिस्टोफर नोलन के साथ 6 फिल्में कीं. जैसे कि बैटमैन बिगिन्स (2005), द डार्क नाइट, इनसेप्शन, द डार्क नाइट राइजेस, डनकर्क, ओपेनहाइमर. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

थॉमस शेल्बी' के लिए तोड़ा नियम

थॉमस शेल्बी' के लिए तोड़ा नियम7 / 8

किलियन मर्फी लगभग 15 सालों से पूरी तरह से शाकाहारी (Vegetarian) थे. लेकिन जब उन्हें मशहूर वेब सीरीज 'पीकी ब्लाइंडर्स' (Peaky Blinders) में खूंखार गैंगस्टर 'थॉमस शेल्बी' का रोल मिला. इसके लिए उन्होंने 15 साल बाद फिर नॉन वेज खाना शुरू कर दिया. (Credit- Pinterest)

सिलीयन की कामयाबी

सिलीयन की कामयाबी8 / 8

सिलीयन अपनी नीली आंखों और रहस्यमई चरित्र के लिए जाने जाते हैं. उनकी आंखों से की गई इंटेंस एक्टिंग के आगे सबकुछ फीका लगता है. वे स्वभाव से काफी इंट्रोवर्ट हैं. लेकिन अपनी मेहनत और हौसले से उन्होंने बड़ा मुकाम हासिल किया. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन