OTT पर देखें चिरंजीवी की ये 5 सुपरहिट फिल्में, एक में तो सलमान खान भी आए नजर; देखें लिस्ट
Chiranjeevi Birthday: चिरंजीवी की टॉप 5 फिल्मों को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इन फिल्मों में आपको एक्शन के साथ-साथ इमोशन्स देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.

Chiranjeevi Birthday: साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपनी फिल्मों से चिरंजीवी ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. साउथ के साथ-साथ चिरंजीवी के फैंस बॉलीवुड में भी हैं. आज हम आपको चिरंजीवी की टॉप 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप ओटीटी पर देख सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.
इंद्रा द टाइगर
2 / 6साल 2002 में आई 'इंद्रा: द टाइगर' ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. वहीं टीवी पर भी इस फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया. इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ-साथ सोनाली बेंद्रे भी लीड रोल में हैं. वहीं दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद भी किया था. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
आज का गुंडा राज
3 / 6चिरंजीवी की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 1992 में रिलीज हुई ये फिल्म आइकॉनिक बन गई थी. वहीं इस फिल्म में एक्टर के एक्शन सीन्स को फैंस ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो चिरंजीवी के साथ इस फिल्म में मिनाक्षी शेषाद्री, रवि तेजा, दलीप ताहिल और राज बब्बर लीड रोल में नजर आए. ये फिल्म भी प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.
स्टालिन
4 / 6साल 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया था. इस फिल्म में एक्शन के साथ-साथ ड्रामा से भरपूर सीन्स भी हैं. वहीं इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ-साथ तृषा कृष्णन भी लीड रोल में नजर आईं. इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था. ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है.
टैगोर
5 / 6साल 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म को भी ऑडियंस ने खूब पसंद किया. इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ-साथ लीड रोल में श्रिया सरन, वी वी विनायक, ज्योतिका, प्रकाश राज और सुनील लीड रोल में हैं. इस फिल्म में भी एक्शन से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. वहीं ये फिल्म जी5 पर उपलब्ध है.
गॉडफादर
6 / 6चिरंजीवी की ये फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई है. इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ तान्या रविचंद्रन भी लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी देखने को मिला था. सलमान खान और चिरंजीवी को एक साथ स्क्रीन पर देखकर फैंस ने इस फिल्म को खूब पसंद किया था. वहीं इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.