चाइल्ड आर्टिस्ट रीवा अरोड़ा ने हॉर्मोनल इंजेक्शन वाली कंट्रोवर्सी पर खुलकर बात की है, जिसमें उन्होंने अपने स्ट्रगल पीरियड से लेकर अब तक जर्नी साझा की है. असलियत को स्वीकार करके ट्रोलर्स को दो टूक जवाब दिया है.
चाइल्ड आर्टिस्ट रीवा अरोड़ा

2 / 8
आपने रीवा अरोड़ा को आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म Uri: The Surgical Strike में जरूर देखा होगा. इस फिल्म के बाद जैसे उनके करियर को पंख लग गए. वे अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और फैशन के लिए जानी जाती हैं.
रीवा अरोड़ा की उम्र से जुड़ा विवाद

3 / 8
रीवा हमेशा से अपनी उम्र को लेकर सुर्खियों में छाई रहीं. कोई उन्हें बड़ा बताता, तो कोई उन पर बचपन में हार्मोनल इंजेक्शन लेने का आरोप लगाता. अब रीवा वे खुद इस कंट्रोवर्सी पर चुप्पी तोड़ी है.
रीवा अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी

4 / 8
रीवा ने हाल ही में Hauterrfly को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह बहुत छोटी थी, जब उनके पापा इस दुनिया से चले गए थे. तब से उनकी मां ने स्ट्रॉग बनकर उन्हें पाला है.
मां ने किया संघर्ष

5 / 8
रीवा ने शेयर किया कि उनके पापा के जाने के बाद उनकी मां ने मुंबई शिफ्ट होने का सोचा. अकेले उन्होंने घर खरीदा, गाड़ी खरीदी. हम बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराया. पापा के जाने के बाद उन्होंने सब अकेले मैनेज किया.
उम्र को लेकर दिया दो टूक जवाब

6 / 8
इसके बाद रीवा ने अपनी एज कंट्रोवर्सी पर भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि 'मुझे पता है कि लोग मेरी उम्र को बातें करते हैं. कोई मुझे बड़ा बताता है, तो कोई छोटा. पर फर्क नहीं पड़ता है, जिसको जो सोचना है सोचे.'
हॉर्मोनल इंजेक्शन पर दी सफाई

7 / 8
रीवा आगे हॉर्मोनल इंजेक्शन वाली कंट्रोवर्सी पर भी सफाई देती हैं. वे कहती हैं कि 'हमारे जीन्स इतने अच्छे हैं कि हमें कुछ कराने की जरुरत नहीं पड़ती है. इसलिए मेरे चेहरे के फीचर्स अच्छे हैं.'
इंजेक्शन से लगता है डर

8 / 8
रीवा का कहना है कि उन्हें इंजेक्शन से काफी डर लगता है. वे बताती हैं कि 'मेरी मां हमेशा कहती है कि आप जैसे हो वैसे रहो.' रीवा ने इस कंट्रोवर्सी पर अब हमेशा के लिए विराम लगा दिया है.