थिएटर में हुई फ्लॉप, जियोहॉटस्टार पर धमाल मचा रही ये फिल्म; टॉप 3 में बनाई जगह

जियोहॉटस्टार की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में एक रोमांटिक फिल्म ने कब्जा कर लिया है. बॉलीवुड की ये फिल्म सिनेमाघरों में तो फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन ओटीटी पर आते ही ये टॉप ट्रेंडिंग बन गई.

chand mera dil trending on jiohotstar (5)
1 / 6

JioHotstar Trending Movie: बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं जो सिनेमाघरों में तो फ्लॉप रहीं, लेकिन ओटीटी पर आते ही छा गईं. आज हम एक ऐसी ही फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो हाल ही में जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई है. इस फिल्म ने रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. चलिए जानते हैं हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग फिल्म

जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 6

जियोहॉटस्टार की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'चांद मेरा दिल' है. अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की ये रोमांटिक फिल्म जियोहॉटस्टार पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है. फिल्म में दिखाई गई दोनों की लव स्टोरी भी ऑडियंस को पसंद आ रही है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 6

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी इंजीनियरिंग कॉलेज के 2 स्टूडेंट्स चांदनी और आरव के इर्द-गिर्द घूमती है. कॉलेज में साथ में पढ़ते हुए इन दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है. पहले दोनों के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से होती है और बाद में ये दोस्ती प्यार में बदल जाती है.

कहानी में ट्विस्ट

कहानी में ट्विस्ट4 / 6

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब चांदनी 21 की उम्र में ही प्रेग्नेंट हो जाती है और वो अपने बच्चे को दुनिया में लाने का फैसला लेती है. इसके बाद महज 21 साल की उम्र में ही बच्चे के खातिर चांदनी और आरव परिवार के खिलाफ जाकर एक-दूसरे से शादी कर लेते हैं.

विज्ञापन

फिल्म के क्लाइमैक्स में छुपा असली सस्पेंस

फिल्म के क्लाइमैक्स में छुपा असली सस्पेंस5 / 6

चांदनी और आरव की लाइफ में कम उम्र में ही ज्यादा जिम्मेदारियां आने लगती हैं. इन सबके चलते दोनों के बीच लड़ाईयां होने लगती हैं. जिसके बाद दोनों एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लेते हैं. वहीं फिल्म के क्लाइमैक्स में असल सस्पेंस छुपा है. ये जानने के लिए आपको इस फिल्म को जियोहॉटस्टार पर देखना होगा.

फिल्म की स्टारकास्ट और आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म की स्टारकास्ट और आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें चांदनी के किरदार में अनन्या पांडे और आरव के किरदार में लक्ष्य लालवानी हैं. इन दोनों सितारों ने ऑडियंस को अपनी एक्टिंग से काफी इंप्रेस किया. हालांकि ये फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन अब ओटीटी की टॉप ट्रेंडिंग फिल्म बन गई है. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.9 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन