CBSE के बोर्ड एग्जाम में आया Orry का नाम? हिस्ट्री पेपर देखकर मचा बवाल, जानें क्या है QR Code की सच्चाई?
CBSE History Paper Orry QR Code Controversy: कुछ दिनों पहले CBSE बोर्ड में 12वीं के एग्जाम हुए. जहां पर हिस्ट्री के पेपर ने पूरे देश में तहलका मचा दिया. स्टूडेंट्स ने दावा किया कि पेपर पर छपे QR कोड को स्कैन करने पर Orry का इंस्टाग्राम प्रोफाइल खुल रहा है. आइए जानते हैं इसका सच.

कुछ दिनों पहले CBSE बोर्ड में 12वीं के एग्जाम हुए. जहां पर हिस्ट्री के पेपर ने पूरे देश में तहलका मचा दिया. स्टूडेंट्स ने दावा किया कि पेपर पर छपे QR कोड को स्कैन करने पर Orry का इंस्टाग्राम प्रोफाइल खुल रहा है. आइए जानते हैं इसका सच.
CBSE पेपर में Orry
2 / 8पिछले दिनों CBSE बोर्ड के 12वीं की परीक्षा हुई थी. उसके हिस्ट्री परीक्षा ने पूरे देश में तहलका मचा दिया. क्योंकि पेपर में दिए गए QR Code को स्कैन करते ही कुछ ऐसा सामने आया, जिसने सबको हैरान कर दिया.
QR Code से क्या आया सामने
3 / 830 मार्च 2026 को CBSE की क्लास 12 हिस्ट्री (आर्ट्स स्ट्रीम) की परीक्षा हुई. पेपर में एक QR कोड छपा था, जो आमतौर पर पेपर की असली होने की जाँच के लिए होता है. स्टूडेंट्स ने परीक्षा के बाद घर जाकर इसे स्कैन किया. लेकिन स्कैन करते ही मोबाइल पर गूगल सर्च खुल गया- “Orry”.
स्टूडेंट्स और सोशल मीडिया पर बवाल
4 / 8यह देखकर हर कोई हैरान रह गया. इस बात के बाहर आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. एक स्टूडेंट ने वीडियो बनाकर पोस्ट किया- “पेपर स्कैन किया तो Orry आ गया!”. तुरंत सैकड़ों वीडियो वायरल हो गए। लोग मजाक उड़ाने लगे- “अब हिस्ट्री में भी Orry पढ़ना पड़ेगा?”
GenZ जनता का रिएक्शन
5 / 8इस मुद्दे पर कुछ बोले कि “CBSE ने GenZ को खुश करने के लिए Orry डाल दिया!”. इसके बाद मीम्स बनने लगे. कोई कह रहा था “पेपर में भी पार्टी चल रही है”, तो कोई हँस-हँसकर पूछ रहा था “Orry अब बोर्ड एग्जाम का हिस्सा बन गया?”.
Orry ने खुद क्या कहा?
6 / 8Orry को जब लोग टैग करने लगे तो पहले तो उन्हें लगा कोई प्रैंक है. उन्होंने अपने असिस्टेंट से पूछा- “क्या हमने इसके लिए पैसे दिए?” बाद में खुद ने QR कोड चेक किया. Orry ने कहा, “मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था. स्टूडेंट्स पेपर घर ले जाते हैं और QR स्कैन करते हैं.. जब मुझे पता चला कि ये सच है तो लगा- ये मेरी फेम का पीक है!” उन्होंने मजाक में ये भी कहा कि ये Ananya Panday के फुलझड़ी पैकेट पर नाम आने से भी बड़ा है.
QR Code की सच्चाई क्या है?
7 / 8दरअसल ये कोई गलती नहीं थी. CBSE पेपर की नकल रोकने के लिए QR कोड इस्तेमाल करता है. ये कोड पेपर की सच्चाई चेक करने का तरीका है. कुछ यूजर्स ने बताया कि हिस्ट्री शब्द से जुड़े अक्षरों (जैसे OOORRRYYY) को बार-बार इस्तेमाल करके कोड बनाया जाता है.
CBSE का कोई आधिकारिक बयान नहीं
8 / 8बता दें कि स्कैन करने पर ये स्ट्रिंग निकलती है जो “Orry” जैसी लगती है. इसलिए गूगल सर्च Orry पर चला जाता है. पहले मैथ्स पेपर में भी ऐसा हुआ था जहाँ QR कोड रिकरॉल गाना बजाता था. CBSE ने कभी आधिकारिक बयान नहीं दिया, लेकिन पेपर असली थे.



















