ब्रेस्ट कैंसर को दी मात, अब OTT पर बिखेरा एक्टिंग का जलवा; कभी ऐश्वर्या की खूबसूरती से होती थी सलमान की इस एक्ट्रेस की तुलना

Sonali Bendre Raakh On Prime Video: इन दिनों प्राइम वीडियो पर Raakh सीरीज बड़ी चर्चा में हैं. इसमें 90s की इस खूबसूरत हीरोइन ने भी तगड़ा रोल निभाया है. उन्होंने कभी सलमान खान के साथ काम किया था. अब वे OTT पर छाई हुई हैं.

sonali bendre in raakh series (1)
1 / 8
sonali bendre in raakh series (1)

ऐश्वर्या राय की खूबसूरती को टक्कर देने वाली ये हसीना अब OTT पर धांसू अंदाज में नजर आ रही हैं. यह कोई और नहीं बल्कि सोनाली बेंद्रे हैं. इस थ्रिलर सीरीज में उनका लुक और एक्टिंग दोनों आग लगा रहे हैं.  

विज्ञापन

राख में सोनाली बेंद्रे

राख में सोनाली बेंद्रे2 / 8

प्राइम वीडियो पर हाल ही में आई नई सीरीज 'राख' (Raakh) में अपनी दमदार अदाकारी का जलवा बिखेरा है. उन्होंने तमाम मुश्किलों को पार कर दोबारा काम पर वापिस आईं हैं.

विज्ञापन

2018 में लगा था बड़ा झटका

 2018 में लगा था बड़ा झटका3 / 8

साल 2018 सोनाली बेंद्रे के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि उस दौरान उन्हें हाई-ग्रेड ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला. लेकिन इस जानलेवा बीमारी ने उनका हौसला नहीं तोड़ा.

पॉजिटिव होकर लड़ी लड़ाई

पॉजिटिव होकर लड़ी लड़ाई4 / 8

इस जानलेवा बीमारी से लड़ने के लिए उन्होंने खुद को पॉजिटिव रखा. वे न्यूयॉर्क गईं और इस गंभीर बीमारी से डटकर सामना किया. इस दौरान उनके बाल चले गए. लेकिन हौसला बरकरार रहा.

विज्ञापन

सोनाली बेंद्रे का OTT डेब्यू

सोनाली बेंद्रे का OTT डेब्यू5 / 8

सोनाली बेंद्रे ने फिर साल 2022 में वेब सीरीज 'द ब्रोकन न्यूज' (The Broken News) से OTT पर डेब्यू किया. यह सीरीज ज़ी5 (ZEE5) प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी.

राख सीरीज में आईं नजर

राख सीरीज में आईं नजर6 / 8

अब सोनाली बेंद्रे ने प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थ्रिलर सीरीज 'राख' में 'मोना अरोड़ा' नाम की मां का बेहद संजीदा और इमोशनल किरदार निभाया है.

विज्ञापन

रंगा-बिल्ला कांड पर आधारित सीरीज

रंगा-बिल्ला कांड पर आधारित सीरीज7 / 8

यह सीरीज 1970 के दशक के रंगा-बिल्ला कांड पर आधारित इस डार्क क्राइम थ्रिलर में वे दो लापता बच्चों की मां बनी हैं, जो इंसाफ के लिए कानूनी और मानसिक लड़ाई लड़ती हैं. इस रोल में उनके अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है.

सलमान संग किया काम

सलमान संग किया काम8 / 8

बता दें कि सलमान खान के साथ फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' (1999) में उनकी और सलमान (प्रेम-प्रीति) की केमिस्ट्री को आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे प्यारी जोड़ियों में गिना जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन