भारतीय जड़ों से जुड़ा है ये ब्रिटिश एक्टर, Netflix की इस सीरीज ने रातों-रात बनाया ग्लोबल स्टार, क्या आपने देखा साल का सबसे बड़ा binge-watch शो?

Bridgerton Actor Luke Thompson: पिछले दिनों Netflix पर ब्रिजर्टन नाम की हिट सीरीज ने तहलका मचा दिया था. इसके चौथे सीजन में बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन और सोफी की लव स्टोरी दिखाई गई थी. बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन इस बार काफी ट्रेडिंग रहे. लेकिन क्या आप जानते हैं, इनकी जड़े भारत से मिलती हैं?

bridgerton actor luke Thompson
1 / 9
bridgerton actor luke Thompson

विज्ञापन

Netflix की हिट सीरीज

Netflix की हिट सीरीज2 / 9

Netflix पर आए दिन ट्रेंड्स बदलते रहते हैं. लेकिन इस अनोखे शो ने लोगों की लगाम को अच्छे से पकड़ रखा है. इसका चौथा सीजन आया, जिसका पहला पार्ट जनवरी में रिलीज हुआ और दूसरा पार्ट फरवरी में रिलीज किया गया.

विज्ञापन

लोगों ने किया binge-watch

लोगों ने किया binge-watch3 / 9

दर्शकों ने इस शो को इतना binge-watch किया कि यह सबसे ज्यादा binge-watch होने वाला शो बन गया. वीकेंड्स पर लोगों ने इसे बहुत देखा. इस सीजन में बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन और सोफी की लव स्टोरी दिखाई गई थी. इसीलिए इस बार बेनेडिक्ट काफी सुर्खियों में रहे. कई लड़कियां उन पर अपना दिल दे बैठीं.

बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन पर लड़कियों का क्रश

बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन पर लड़कियों का क्रश4 / 9

बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन का रोल निभाने वाले ल्यूक थॉम्पसन (Luke Thompson) काफी सुर्खियों में रहे. लड़कियों को इस एक्टर पर तगड़ा वाला क्रश हो गया. ल्यूक की क्यूट स्माइल ने लड़कियों का दिल जीत लिया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस ब्रिटिश एक्टर की जड़ें भारत से मिलती हैं.

विज्ञापन

भारतीय जड़ों वाला ब्रिटिश एक्टर

भारतीय जड़ों वाला ब्रिटिश एक्टर5 / 9

ल्यूक थॉम्पसन का जन्म इंग्लैंड के साउथैम्पटन में हुआ. वे बचपन से फ्रांस में बड़े हुए और फ्रेंच-इंग्लिश दोनों बोलते हैं. लेकिन उनकी एक खास बात है कि वे क्वार्टर इंडियन हैं. उनकी दादी पारसी भारतीय मूल की थीं. यह बात उन्होंने खुद हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में बताई थी. इससे भारतीय लड़कियां बेहद खुश हो गईं.

इंटरव्यू में किया खुलासा

इंटरव्यू में किया खुलासा6 / 9

हाल ही में एक इंटरव्यू में ल्यूक ने खुद बताया, "मैं एक चौथाई भारतीय हूं. मेरी ग्रैंडमदर इंडियन-इंग्लिश थीं." यह सुनकर उनके भारतीय फैंस बहुत खुश हुए. वे कहते हैं कि भारत आना चाहते हैं और फैंस से मिलना चाहते हैं. बता दें कि सबसे पहले ब्रिजर्टन 2020 में नेटफ्लिक्स पर आई थी. ल्यूक तब से ही इस सीरीज का पार्ट हैं.

विज्ञापन

ब्रिजर्टन के बारे में

 ब्रिजर्टन के बारे में7 / 9

ब्रिजर्टन एक रोमांटिक पीरियड ड्रामा है, जिसमें रीजेंसी युग की रोमांटिक कहानियां हैं. इसमें ल्यूक का किरदार बेनेडिक्ट एक आर्टिस्ट और संवेदनशील इंसान है. सीरीज की शुरुआत में ही यह हिट हो गई थी. सीजन 1 और 2 के बाद सीजन 3 और 4 ने और ज्यादा धूम मचाई.

बेनेडिक्ट की लव स्टोरी

बेनेडिक्ट की लव स्टोरी8 / 9

बता दें कि बेनेडिक्ट की लव स्टोरी ने फैंस को दीवाना बना दिया. सोफी के साथ शादी से फैंस बड़े खुश हुए. लोग कहते हैं कि यह शो binge-watch का किंग है. एक बार शुरू करने पर रोकना मुश्किल हो जाता है.

विज्ञापन

ल्यूक की मेहनत और सफलता

ल्यूक की मेहनत और सफलता9 / 9

ल्यूक ने एक्टिंग की ट्रेनिंग रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट से ली है. उन्होंने थिएटर में शेक्सपियर के प्ले किए हैं. इसके बाद फिल्मों में भी काम किया, जैसे क्रिस्टोफर नोलन की डंकर्क. लेकिन ब्रिजर्टन ने उन्हें दुनिया भर में पहचान दी. वे अब ग्लोबल स्टार हैं. फैंस उनकी सादगी और अच्छे अभिनय की तारीफ करते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन