27 साल बड़े डायरेक्टर से शादी, फिर तकलीफ और दर्द... बनी 4 बच्चों के पिता की दूसरी बीवी, कौन है ये आइटम गर्ल?

Bollywood Item Girl: बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक अदाकारा है. हिंदी सिनेमा की कुछ हसीनाएं, तो ऐसी हैं, जिनकी पर्सनल लाइफ किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस और डांसर के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपनी लाइफ में बेहद दर्द और तकलीफ झेली है. आइए जानते हैं इनके बारे में...

Helen khan
1 / 7
Helen khan. image credit- social media

विज्ञापन

बॉलीवुड की ‘कैब्रे गर्ल’

बॉलीवुड की ‘कैब्रे गर्ल’2 / 7

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की ‘कैब्रे गर्ल’ के नाम से मशहूर सलीम खान की दूसरी वाइफ हेलेन हैं.

विज्ञापन

हेलन ऐन रिचर्डसन

हेलन ऐन रिचर्डसन3 / 7

हेलेन का पूरा नाम हेलन ऐन रिचर्डसन था. दूसरे विश्व युद्ध के दौरान उनकी पूरी जिंदगी उजड़ गई थी और जापानी सेना के बर्मा पर कब्जे ने उनके परिवार को पलायन के लिए मजबूर कर दिया था. इसलिए वो अपने परिवार के साथ भारत आ गई थीं.

बैकग्राउंड डांसर के तौर शुरुआत

बैकग्राउंड डांसर के तौर शुरुआत4 / 7

आर्थिक तंगी के कारण हेलेन की पढ़ाई छूट गई थी और उन्होंने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर फिल्मी दुनिया में अपना सफर शुरू किया था. धीरे-धीरे हेलेन की मेहनत रंग लाने लगी.

विज्ञापन

27 साल बड़े डायरेक्टर से शादी

27 साल बड़े डायरेक्टर से शादी5 / 7

हेलेन ने पहली शादी खुद से 27 साल बड़े डायरेक्टर प्रेम नारायण अरोड़ा से की थी. हेलेन ने ये शादी कर तो ली थी, लेकिन इससे उन्हें सिर्फ दर्द और तकलीफ ही मिली.  

सलीम खान बने सहारा

सलीम खान बने सहारा6 / 7

हेलेन जब तकलीफों से गुजर रही थी, तब सलीम खान ने उन्हें सहारा दिया और मदद की. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ती चली गईं और फिर दोनों ने निकाह कर लिया. उस वक्त सलीम खान चार बच्चों के पिता थे.

विज्ञापन

अर्पिता खान को लिया है गोद

अर्पिता खान को लिया है गोद7 / 7

बता दें कि हेलेन और सलीम खान के अपने बच्चे नहीं हैं और उन्होंने अर्पिता खान को गोद लिया है. हेलेन ने कभी नहीं चाहा कि सलीम खान अपने परिवार से अलग रहे और इसलिए वो हमेशा ही सलमा खान की बहुत इज्जत करती आई हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन