चॉकलेट के लिए एक्टिंग, सिगरेट के लिए राज कपूर से मार, तो चाय के लिए आया दाउद का कॉल... अनसुनी हैं ऋषि कपूर से जुड़ी ये कहानियां

Rishi Kapoor: ऋषि कपूर, हिंदी सिनेमा का वो नाम, जो कभी कोई नहीं भूल सकता. आज हम आपको ऋषि कपूर से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बता रहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में...

Rishi Kapoor
1 / 7
Rishi Kapoor. image credit- social media

विज्ञापन

चॉकलेट के लिए एक्टिंग

चॉकलेट के लिए एक्टिंग2 / 7

ऋषि कपूर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. हालांकि, फिल्मों में उनकी एंट्री बेहद दिलचस्प है. दरअसल, ऋषि कपूर ने 1955 की फिल्म श्री 420 से बतौर चाइल्ड एक्टर फिल्मों में एंट्री ली थी. इस फिल्म के गाने को शूट करने के लिए ऋषि को बारिश में भीगना था, लेकिन जैसे ही बारिश उनपर गिरती थी, तो वो रोने लगते थे. तब फिल्म की हीरोइन नरगिस ने उन्हें कहा था कि अगर वो बिना रोए शॉट पूरा करेंगे, तो वो उन्हें ढेर सारी चॉकलेट देंगी और ऋषि इसके लिए राजी हो गए थे.

विज्ञापन

सिगरेट के लिए राज कपूर से मार

सिगरेट के लिए राज कपूर से मार3 / 7

ऋषि कपूर जब 15 साल के थे, तब दोस्तों की वजह से उन्हें सिगरेट पीने की लत लग गई थी. ऋषि मुंबई के चैंपियन स्कूल के बाहर कोकाकोला स्टैंड की दुकान से अहमद नाम के दुकानदार से सिगरेट लिया करते थे. एक दिन ऋषि कपूर पिता के मेकअप मैन के साथ सिगरेट के कश लगा रहे थे, तभी राज कपूर पहुंच गए और बेटे को खूब पीटा था.

चाय के लिए आया दाउद का कॉल

चाय के लिए आया दाउद का कॉल4 / 7

साल 1988 में ऋषि कपूर दोस्त बिट्टू आनंद के साथ आशा भोसले का प्रोग्राम देखने के लिए दुबई में थे. इस दौरान अचानक से उनके पास एक शख्स का फोन आया और कहा कि दाऊद साहब बात करेंगे. उस कॉल पर दाऊद ने कहा कि किसी भी चीज की जरूरत हो तो बस मुझे बता देना. हालांकि, ये सुनकर ऋषि कपूर डर गए थे. इसके कुछ समय बाद दाऊद इब्राहिम के राइट हैंड ने उनसे कहा कि दाऊद आपके साथ चाय पीना चाहते हैं.

विज्ञापन

पैसे देकर अवॉर्ड खरीदा

पैसे देकर अवॉर्ड खरीदा5 / 7

इसके अलावा ऋषि कपूर को फिल्म बॉबी (1973) के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला था. हालांकि, उस साल ऋषि के अलावा अमिताभ बच्चन भी फिल्म 'जंजीर' के लिए नॉमिनेटेड थे. हर तरफ चर्चा थी कि अवॉर्ड अमिताभ को ही मिलेगा, लेकिन ऋषि कपूर ने 30 हजार रुपये में इसे खरीद लिया था.

पातलु कुत्ते के बिस्कुट

पातलु कुत्ते के बिस्कुट6 / 7

इतना ही नहीं बल्कि साल 1970 में ऋषि कपूर ने 13 फिल्मों में को-स्टार रहीं नीतू सिंह से शादी कर ली थी. कपल को शादी से दो बच्चे हुए, जिसमें बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर हुई. वैसे तो ये एक कमाल का कपल ता, लेकिन एक बार ऋषि कपूर अमेरिका गए थे और वहां से 3 सूटकेस के साथ लौटे थे, जिसमें पातलु कुत्ते के बिस्कुट थे.

विज्ञापन

फिल्मी करियर

फिल्मी करियर7 / 7

ऋषि कपूर का 50 साल का फिल्मी करियर रहा है, जिसमें उन्होंने तकरीबन 121 फिल्मों में काम किया है. एक्टर ने 'कर्ज', 'दीवाना', 'चांदनी', 'सागर', 'अमर अकबर एंथनी', 'हम किसी से कम नहीं', 'प्रेम रोग', 'हिना' जैसी फिल्में दी हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन