बॉलीवुड में 20 साल पहले शुरू हुआ था सीक्वल फिल्मों का ट्रेंड! एक साल में रिलीज हुई थीं 4 बड़ी मूवीज

Bollywood Movies Sequels Trend: बॉलीवुड में फिल्मों के सीक्वल का ट्रेंड जोरों-शोरों पर है. हर साल ऑडियंस को किसी ना किसी पुरानी फिल्म का सीक्वल देखने को मिलता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये ट्रेंड 20 साल पहले शुरू हुआ था, जब 2006 में एक के बाद एक 4 बड़ी फिल्मों के सीक्वल रिलीज हुए थे. चलिए जानते हैं लिस्ट किस-किसका नाम शामिल है?

Bollywood movie sequels trend
1 / 7

विज्ञापन

2006 में शुरू हुआ था ट्रेंड

2006 में शुरू हुआ था ट्रेंड2 / 7

बॉलीवुड में सीक्वल बनने का ट्रेंड 2006 में शुरू हुआ था. इस दौरान अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन और संजय दत्त की फिल्में रिलीज हुई थी और इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. जिसके बाद से बॉलीवुड में फिल्मों के सीक्वल बनने लगे थे.

विज्ञापन

अक्षय कुमार की फिल्म

अक्षय कुमार की फिल्म3 / 7

अक्षय कुमार की 'फिर हेरा फेरी' साल 2006 में ही रिलीज हुई थी. ये फिल्म साल 2000 में आई 'हेरा फेरी' का सीक्वल था. 'फिर हेरा फेरी' ने ऑडियंस को इतना एंटरटेन किया कि आज ये फिल्म बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक बन गई है.

ऋतिक रोशन की फिल्म

ऋतिक रोशन की फिल्म4 / 7

ऋतिक रोशन की 'कृष' भी इसी साल रिलीज हुई थी. ये फिल्म 2003 में आई 'कोई मिल गया' का दूसरा पार्ट था. हालांकि राकेश रोशन ने इस फिल्म को 'कोई मिल गया 2' नाम देने की बजाए 'कृष' नाम दिया और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

विज्ञापन

संजय दत्त की फिल्म

संजय दत्त की फिल्म5 / 7

संजय दत्त भी इसी साल अपनी एक सीक्वल फिल्म लेकर आए. इस फिल्म का नाम 'लगे रहो मुन्नाभाई' था और ये 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' का सीक्वल थी. राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी सीक्वल की कहानी पहले पार्ट से बिल्कुल अलग थी. वहीं ये फिल्म पहले पार्ट की तरह सुपरहिट साबित हुई.

ऋतिक रोशन की एक और फिल्म का सीक्वल

ऋतिक रोशन की एक और फिल्म का सीक्वल6 / 7

साल 2006 में ही ऋतिक रोशन की 'धूम 2' भी रिलीज हुई थी, जो 'धूम' का सीक्वल थी. इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी और ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया था. आज भी ये फिल्म ऋतिक रोशन की बेहतरीन फिल्मों में शामिल है.

विज्ञापन

इस साल भी रिलीज होने जा रहीं ये फिल्में

इस साल भी रिलीज होने जा रहीं ये फिल्में7 / 7

2006 में एक के बाद एक 4 सुपरहिट फिल्में रिलीज होने के बाद इंडस्ट्री में सीक्वल फिल्मों का ट्रेंड भी शुरू हो गया था. वहीं आज तक ये ट्रेंड इंडस्ट्री में बरकरार है. इस साल अजय देवगन की 'धमाल 4' और अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' भी रिलीज हो रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन