'हनुमान अंश' से 'धुरंधर 2' तक, 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 फिल्में; देखें लिस्ट
Bollywood Most Profitable Movies 2026: साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली फिल्में अभी भी चर्चाओं में बनी हुई हैं. करोड़ों की कमाई कर इन फिल्मों ने मेकर्स को मालामाल किया. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.

Bollywood Most Profitable Movies 2026: साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक फिल्म रिलीज हुईं. बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर इन फिल्मों ने मेकर्स को खूब मालामाल किया. आज हम आपको 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने बजट से ज्यादा कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी. इनमें रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' से लेकर 'हनुमान अंश' तक शामिल हैं.
धुरंधर 2
2 / 6रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. मार्च में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 1,852 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं ये इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और राकेश बेदी लीड रोल में नजर आए.
आवारापन 2
3 / 6इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' भी इस साल की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 210 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की जोड़ी को फैंस ने स्क्रीन पर खूब पसंद किया. फिल्म में इन दोनों सितारों के साथ-साथ शबाना आजमी और पूरन गब्बी भी लीड रोल में हैं.
बॉर्डर 2
4 / 6सनी देओल की 'बॉर्डर 2' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 464 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म में दिखाए एक्शन सीन्स को फैंस ने खूब पसंद किया था. वहीं सनी देओल की एक्टिंग पर भी फैंस ने खूब प्यार लुटाया. फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में नजर आए.
भूत बंगला
5 / 6अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भी 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. 120 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 292.64 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ परेश रावल, राजपाल यादव और वामिका गब्बी लीड रोल में नजर आए. इन सभी सितारों की एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद किया और ये ही वजह है कि इस फिल्म का नाम भी लिस्ट में है.
हनुमान अंश
6 / 6'हनुमान अंश' अभी भी सिनेमाघरों में छाई हुई है. 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म के गानों तक ने ऑडियंस को अपना दीवाना बना लिया है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले 3 हफ्ते कुछ खास कमाल नहीं दिखाया लेकिन चौथे हफ्ते में फिल्म की कमाई में उछाल आया और फिल्म ने 70 करोड़ की कमाई कर ली.