3 घंटे 33 मिनट की वो आइकॉनिक फिल्म, जिसका नाम TV इतिहास में भी हुआ अमर! कहानी ने जीता दिल

Bollywood Iconic Movie: फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में बनती हैं जो ऑडियंस के दिलों पर अपनी छाप छोड़ देती हैं. आज हम एक ऐसी ही फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसका नाम टीवी के इतिहास में भी अमर है. 3 घंटे 33 मिनट की इस फिल्म पर एक टीवी सीरियल भी बन चुका है जो फिल्म की तरह ही सुपरहिट साबित हुआ.

jodhaa akbar movie
1 / 6

विज्ञापन

बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म

बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म2 / 6

हम जिस आइकॉनिक फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम 'जोधा अकबर' है. ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन की ये फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी. वहीं रिलीज होते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था.

विज्ञापन

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन3 / 6

40-55 करोड़ के बजट में बनी ऋतिक रोशन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 107 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी. वहीं ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी और ये ही वजह है कि ये फिल्म आइकॉनिक बन गई.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट4 / 6

'जोधा अकबर' फिल्म में ऋतिक रोशन ने अकबर का किरदार निभाया था. वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन जोधा बाई के किरदार में दिखाई दी थीं. फिल्म में दोनों की जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया था और ये जोड़ी भी आइकॉनिक बन गई थी.

विज्ञापन

सेम नाम पर बना टीवी शो

सेम नाम पर बना टीवी शो5 / 6

वहीं साल 2013 में 'जोधा अकबर' फिल्म के नाम पर ही टीवी सीरियल भी बनाया गया. जी टीवी के 'जोधा अकबर' टीवी सीरियल में विक्की बत्रा और परिधि शर्मा लीड रोल में थे. फिल्म के साथ-साथ इस सीरीज को भी फैंस ने खूब पसंद किया और ये टीवी का नंबर 1 शो बन गया.

टीवी शो ने जीता फैंस का दिल

टीवी शो ने जीता फैंस का दिल6 / 6

'जोधा अकबर' टीवी सीरियल में विक्की बत्रा और परिधि शर्मा की जोड़ी फैंस का दिल जीत ले गई थी. विक्की बत्रा ने जहां अकबर का किरदार निभाया तो वहीं परिधि शर्मा ने जोधा बाई का किरदार निभाया था. आज भी ये शो टीवी के इतिहास में सबसे फेमस शोज की लिस्ट में शामिल है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन