रेखा को हर महीने पेंशन देती है सरकार, मेडिकल और रेलवे पास सहित मिलती हैं ये सुविधाएं

Bollywood Actress Rekha: बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि रेखा को सरकार से हर महीने पेंशन मिलती है. इसके अलावा भी एक्ट्रेस को कई सुविधाएं फ्री मिलती हैं.

Rekha
1 / 7
Rekha. image credit- social media

विज्ञापन

पेंशन देती है सरकार

पेंशन देती है सरकार2 / 7

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा को सरकार हर महीने पेंशन देती है. इसके अलावा उन्हें रेलवे पास, मेडिकल समेत कई खास सुविधाओं का फ्री में फायदा मिलता है.

विज्ञापन

उच्च सदन में जगह

उच्च सदन में जगह3 / 7

साल 2012 में रेखा को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था. 2012 में 3 मई को उन्होंने बतौर सांसद शपथ ली थी और उनका कार्यकाल 6 साल का था. साल 2018 में 2 मई को ये पूरा हो गया था. सरकार ने कला और सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें उच्च सदन में जगह दी थी.

हर महीने मिलती है पेंशन

हर महीने मिलती है पेंशन 4 / 7

रेखा हमेशा ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती है. रेखा को पूर्व राज्यसभा सांसद होने के नाते सरकारी नियमों के तहत मासिक पेंशन मिलती है. अमर उजाला के मुताबिक, संसद के किसी भी सदन के पूर्व सदस्य को लगभग 31,000 रुपये हर महीने की पेंशन मिलती है.

विज्ञापन

फ्री रेल सेवा

फ्री रेल सेवा5 / 7

इसके अलावा कार्यकाल के अतिरिक्त हर साल के लिए करीब 2,500 रुपये अतिरिक्त राशि भी जोड़ी जाती है. इसी हिसाब से रेखा को हर महीने सरकार से 33,500 रुपये की पेंशन मिलती है. साथ ही रेखा पूरे देश में कहीं भी ट्रेन के 'फर्स्ट एसी' कोच में मुफ्त सफर कर सकती हैं.

खास स्पाउस आईडी कार्ड

खास स्पाउस आईडी कार्ड6 / 7

इसके अलावा रेखा को सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (CGHS) के तहत सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में भी फ्री इलाज की सुविधा मिलती है. इसके अलावा रेखा से जुड़े एक व्यक्ति के लिए एक खास स्पाउस आईडी कार्ड भी बनाया गया है, जिससे वो संसद भवन की अहम इमारतों और लाइब्रेरी जैसी जगहों पर आसानी से और आधिकारिक तौर पर एंट्री ले सकता है.

विज्ञापन

सरकारी आवास और टेलीफोन

सरकारी आवास और टेलीफोन7 / 7

साथ ही जब रेखा राज्यसभा सांसद थीं, तो उन्हें सरकारी आवास और टेलीफोन जैसी सुविधाएं मिलती थीं. हालांकि, ये सुविधाएं कार्यकाल खत्म होने के बाद एक महीने के अंदर बंद कर दी जाती हैं, लेकिन पूर्व सांसद होने के नाते अगर वो चाहे तो इसे यूज कर सकती हैं, लेकिन इसके लिए अलग प्रक्रिया और भुगतान करना होता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन