'टॉक्सिक' से पहले बड़े बजट की ये 5 फिल्में भी हुईं फ्लॉप, बॉक्स ऑफिस पर गिरी औंधे मुंह; डूबे करोड़ों रुपये

Big Budget 5 Flop Movies: 'टॉक्सिक' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है. इससे पहले और भी कई फिल्में बनी हैं जो बड़े बजट की होने के बाद भी फ्लॉप हो गईं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.

Big Budget 5 Flop Movies
1 / 6
(Pic Credit- Instagram)

Big Budget 5 Flop Movies: यश की 'टॉक्सिक' सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हो गई है. 500 से 600 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में सिर्फ 340.43 करोड़ का ही कलेक्शन किया. ये फिल्म ऑडियंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी. वहीं इससे पहले भी कई फिल्में ऐसी हैं ऑडियंस को इंप्रेस करने में फेल हुईं. आज हम आपको बिग बजट की उन 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थीं.  

विज्ञापन

आदिपुरुष

आदिपुरुष2 / 6

प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2023 में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह आकर गिरी थी. फिल्म का बजट 500 से 700 करोड़ के बीच था. वहीं बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने दुनियाभर में महज 353 करोड़ का ही कलेक्शन किया. वहीं इस फिल्म की स्टारकास्ट भी अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को इंप्रेस नहीं कर सकी थी और ये ही वजह है कि इस फिल्म को फ्लॉप फिल्म का टैग मिला. प्रभास के साथ फिल्म में कृति सेनन भी नजर आईं.

विज्ञापन

बड़े मियां छोटे मियां

बड़े मियां छोटे मियां3 / 6

साल 2024 में आई अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. 350 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 102-110 करोड़ का ही कलेक्शन किया. फिल्म में टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार फुल एक्शन मोड में नजर आए थे, लेकिन फैंस को इस फिल्म की कहानी कुछ खास अच्छी नहीं लगी. इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और मानुषी छिल्लर भी लीड रोल में नजर आए.

कंगुआ

कंगुआ4 / 6

सूर्या की ये फिल्म भी बड़े बजट की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. 300 से 350 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 105 करोड़ ही कलेक्शन किया. सिनेमाघरों से भी इस फिल्म को जल्द ही हटा दिया गया था. वहीं फिल्म में सूर्या फुल एक्शन अवतार में नजर आए थे. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सूर्या के साथ-साथ बॉबी देओल भी लीड रोल में थे.

विज्ञापन

द राजा साहब

द राजा साहब5 / 6

प्रभास की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म भी फ्लॉप की लिस्ट में शामिल है. ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म 400 से 450 करोड़ के बजट में बनी थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 208 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म की कहानी भी फैंस को इंप्रेस नहीं कर पाई थी. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें प्रभास के साथ-साथ निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, संजय दत्त, जानकी बोदीवाला और नयनतारा जैसे सितारे मुख्य भूमिका में नजर आए.

मैदान

मैदान6 / 6

अजय देवगन की स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म भी बड़े बजट की होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी. 200 करोड़ से ज्यादा बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 70 करोड़ का ही बिजनेस किया था. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन के साथ-साथ नितांशी गोयल, विष्णु जी वरियर, चैतन्य शर्मा, प्रियामणि, गजराज राव, मधुर मित्तल और जॉनी लीवर जैसे सितारे नजर आए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन