पिता ने दिल्ली के दरियागंज में बेचा जूस, आज बेटे ने खड़ी की ₹10,000 करोड़ की कंपनी, इशारे पर नाच रहा पूरा बॉलीवुड

Bhushan Kumar T Series Success Story: एक समय था जब इस बिजनेसमैन का पिता दिल्ली के दरियागंज इलाके में जूस बेचा करते थे. लेकिन वे कैसेट किंग बनें और आज उनके बेटे ने 10,000 करोड़ की कंपनी बना ली है, जो कि बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों में निवेश और प्रोडक्शन का काम करती है.

Bhushan Kumar success story
1 / 8
Bhushan Kumar success story

Bhushan Kumar T Series Success Story: एक समय था जब इस बिजनेसमैन का पिता दिल्ली के दरियागंज इलाके में जूस बेचा करते थे. लेकिन वे कैसेट किंग बनें और आज उनके बेटे ने 10,000 करोड़ की कंपनी बना ली है, जो कि बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों में निवेश और प्रोडक्शन का काम करती है.  

विज्ञापन

पिता ने बेचा जूस

पिता ने बेचा जूस2 / 8

'वक्त बदलते देर नहीं लगती.' यह कहावत इस प्रोड्यूसर के लिए एकदम सटीक बैठती है. कभी इनके पिता दिल्ली के दरियागंज में जूस बेचा करते थे. आज उन्हीं की बनाई कंपनी कई हजार लोगों के घर चला रही है.

विज्ञापन

गुलशन कुमार की प्रेरक कहानी

गुलशन कुमार की प्रेरक कहानी3 / 8

गुलशन कुमार अपने पिता चंद्रभान दुआ के साथ फलों का जूस बेचते थे. दिल्ली के दरियागंज में उनका जूस कॉर्नर ही उनकी कमाई का मुख्य श्रोत था. लेकिन चंद्रभान को क्या मालूम था कि उनके बेटे की बनाई कंपनी एक दिन बॉलीवुड पर राज करेगी.

गुलशन कुमार की कंपनी

गुलशन कुमार की कंपनी4 / 8

गुलशन कुमार ने भी अपने पिता के साथ जूस बेचा लेकिन वे वहीं सीमित नहीं रहे. उन्होंने अपने जीवनकाल में टी सीरीज को बनाया और उसका टर्नओवर 500 करोड़ तक पहुंचाया. लेकिन उनके निधन के बाद सबकुछ बदल गया.

विज्ञापन

गुलशन कुमार के बाद उनका बेटा

गुलशन कुमार के बाद उनका बेटा5 / 8

गुलशन कुमार के निधन ने उनके परिवार को अंदर से तोड़ दिया था. लेकिन उस समय भूषण कुमार ने इस विरासत को संभाला. पिता के द्वारा शुरु किए गए बिजनेस को आज उन्होंने वो ऊंचाईयां दी, जिसकी वजह से आज पूरा बॉलीवुड टी सीरीज के गुणगान गाता है.

बेटे भूषण कुमार की जर्नी

बेटे भूषण कुमार की जर्नी6 / 8

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट (Hurun India Rich List) के अनुसार, T Series साम्राज्य की वैल्यू ₹10,000 करोड़ से अधिक हो चुकी है. आज बॉलीवुड की ज्यादातक फिल्में और म्यूजिक वीडियोज T Series बनाता है.

विज्ञापन

60-70% फिल्मों के म्यूजिक राइट्स

60-70% फिल्मों के म्यूजिक राइट्स7 / 8

आज बॉलीवुड की लगभग 60-70% फिल्मों के म्यूजिक राइट्स अकेले टी-सीरीज के पास होते हैं. कोई भी बड़ा स्टार (चाहे शाहरुख खान हों, सलमान खान या रणबीर कपूर), उनकी फिल्म के गानों की सफलता और प्रमोशन काफी हद तक टी-सीरीज के प्लेटफॉर्म पर निर्भर करता है.

बेटे ने बढ़ाया सामराज्य

बेटे ने बढ़ाया सामराज्य8 / 8

कभी पिता गुलशन ने दिल्ली के दरियागंज में जूस बेचा. बड़ी मेहनत के साथ उन्होंने T Series को आगे बढ़ाया, लेकिन असल पहचान भुषण कुमार ने दी. उनकी मेहनत और बुद्धिमत्ता ने T Series को आसमान तक पहुंचाया. आज यह कंपनी सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि यूट्यूब पर दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजिक और एंटरटेनमेंट चैनल बन चुकी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन