हो गया खुलासा! 'भूत बंगला' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज; फैंस के बीच तेज हुई एक्साइटमेंट

Bhooth Bangla Trailer Update: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' चर्चाओं में बनी हुई है. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इस फिल्म का इंतजार लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. वहीं फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन होने के बाद से फैंस काफी निराश नजर आ रहे हैं. लेकिन अब फिल्म के ट्रेलर पर अपडेट सामने आया है. चलिए जानते हैं फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा?

bhooth bangla (8)
1 / 7

विज्ञापन

'भूत बंगला' की रिलीज डेट

'भूत बंगला' की रिलीज डेट2 / 7

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही थी. वहीं 'धुरंधर 2' की आंधी को देखकर मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी है. अब ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है.

विज्ञापन

'भूत बंगला' के ट्रेलर पर अपडेट

'भूत बंगला' के ट्रेलर पर अपडेट3 / 7

वहीं 'भूत बंगला' का ट्रेलर पहले 30 मार्च को रिलीज होने जा रहा था, लेकिन फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन होने की वजह से फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट को भी पीछे हटाना पड़ा. अब फिल्म के ट्रेलर पर अपडेट सामने आया है.

'भूत बंगला' का ट्रेलर कब होगा रिलीज?

'भूत बंगला' का ट्रेलर कब होगा रिलीज?4 / 7

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार 'भूत बंगला' का ट्रेलर 6 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है. हालांकि ये अभी साफ नहीं हो पाया है कि फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट किया जाएगा या नहीं. वहीं अभी तक फिल्म के मेकर्स ने इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है.

विज्ञापन

'भूत बंगला' की स्टारकास्ट

'भूत बंगला' की स्टारकास्ट5 / 7

अक्षय कुमार काफी लंबे समय बाद किसी हॉरर थ्रिलर में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ वामिका गब्बी, राजपाल यादव और परेश रावल लीड रोल में नजर आए हैं. इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है.

14 साल बाद साथ दिखेंगे अक्षय कुमार-प्रियदर्शन

14 साल बाद साथ दिखेंगे अक्षय कुमार-प्रियदर्शन6 / 7

वहीं 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद दिखाई देगी. फैंस इस खबर से काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. बता दें दोनों की जोड़ी को पिछली बार साल 2010 में आई फिल्म 'खट्टा मीठा' में साथ देखा गया था.

विज्ञापन

'भूत बंगला' में दिखेगी पुरानी कॉमेडी

'भूत बंगला' में दिखेगी पुरानी कॉमेडी7 / 7

'भूत बंगला' में अक्षय कुमार अपनी पुरानी कॉमेडी करते नजर आएंगे. वहीं टीजर में देखने को मिला कि इस फिल्म का सेट 'भुल भुलैया' मूवी से इंस्पायर है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के खूब चर्चे हो रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन